Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : जनचौपाल में शिकायतों और समस्याओं को लेकर उमड़ी भीड़, कलेक्टर-एसपी ने की एक-एक ग्रामीण से मुलाकात, पहले दिन मिले 55 आवेदन…
    Featured

    बलौदाबाजार : जनचौपाल में शिकायतों और समस्याओं को लेकर उमड़ी भीड़, कलेक्टर-एसपी ने की एक-एक ग्रामीण से मुलाकात, पहले दिन मिले 55 आवेदन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 10, 2021No Comments4 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद आयोजित पहली जिला स्तरीय जन-चौपाल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन एवं एसपी आई.के.ऐलिसेला ने पूरे दो घण्टे तक जनचौपाल में बैठकर एक-एक ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनसे आवेदन लिया और उन्हें सार्थक निराकरण का भरोसा दिलाया। चौपाल में आज विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित 55 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों को उनका आवेदन सौंपते हुए निराकरण के सख्त निर्देश दिये।

    पलारी तहसील के ग्राम टीला निवासी श्रवण बाधित महिला लक्ष्मी ध्रुव को मौके पर ही श्रवण यंत्र दिलाया गया। मितानीन का काम करने वाली लक्ष्मी सोची भी नहीं थी कि आवेदन देने के तत्काल बाद सुनने का यंत्र मिल पायेगा। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किये। श्रवण यंत्र लगाकर लक्ष्मी सामान्य जनों की भांति कलेक्टर एवं अधिकारियों से बातचीत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. फरिहा आलाम सिद्धिकी, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    जन-चौपाल में बलौदाबाजार में एमएससी की पढ़ाई करने वाली अनुसूचित जाति की रजवन्तीन सागर ने पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल में प्रवेश दिलाने का आवेदन दिया। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि 50 किलोमीटर दूर ग्राम सुन्द्री स की रहने वाली है। डी.के.कॉलेज में एमएससी रसायन में प्रथम सेमेस्टर में पढ़ रही है। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को उनका आवेदन भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

    कसडोल तहसील के ग्राम कुशगढ़ से आये ग्रामीणों और पालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर से मुलाकात कर शाला में अतिरिक्त शिक्षक की मांग की। उन्होंने बताया कि मिडिल स्कूल में एकमात्र शिक्षक के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षण कर आवश्यक इंतजाम करने कहा गया है। अमेरा के वर्तमान पंचों एवं ग्रामीणों ने वार्ड नम्बर 11 एवं 12 में पूर्व में स्वीकृत हो चुके सीसी रोड का निर्माण शुरू कराने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होने बताया कि पूर्व सरंपंच एवं सचिव द्वारा इस मद की राशि निकाली जा चुकी है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के ईई को मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। रावन निवासी गोपाल यदु ने आरटीओ विभाग में प्रदूषण को पंजीकृत एवं सत्यापन कराने के लिए आवेदन दिया। स्वरोजगार ऋण योजना के अंतर्गत उन्होंने प्रदूषण जांच वाहन खरीदी है। कलेक्टर ने आरटीओ को जल्द कार्यवाही कर आवेदक को सूचित करने कहा है।ृ
    सुहेला तहसील के ग्राम बिटकुली निवासी भगेला राम ने अपने खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता खुलवाने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने उनके आवेदन को टीएल में रखते हुए भगेला राम को खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

    कसडोल तहसील के ग्राम डोंगरीडीह निवासी साहेबलाल केंवट ने अपने गुमशुदा पिता के स्थान पर पुश्तैनी जमीन पर नाम दर्ज करने के लिए दरख्वास्त दिया। उन्होंने बताया कि लगभग 20 साल पूर्व से उनके पिता घर से बाहर कहीं चले गये हैं। इससे धान बेचने में परेशानी हो रही है। कलेक्टर ने एसडीएम कसडोल को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। सिमगा तहसील के ग्राम हथबंद के ग्रामीणों और पंचों ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को हटाने के लिए आवेदन दिया। उनकी कार्यप्रणाली शासन के नियम-कायदों के विपरित है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीइओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. आर.के.बंजारे की सेवायें जिला अस्पताल के आयुष विंग में यथावत बनाये रखने के लिए इलाजरत मरीजों ने आवेदन किया है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। पन्द्रहवें वित्त की राशि में गड़बड़ी का आरोप कोहरौद के वर्तमान स्थानापन्न सरपंच पर लगाया गया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Featured

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,020 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,679 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,178 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,111 Views
    Don't Miss

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    By Ghatna ManchanFebruary 25, 20260

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो…

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048244
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.