बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में जल्द ही दौड़ेगी रेलगाड़ी…ट्रेन से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार…इन 23 गांवों में बनेगा रेलवे स्टेशन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में जल्द ही दौड़ेगी रेलगाड़ी…ट्रेन से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार…इन 23 गांवों में बनेगा रेलवे स्टेशन…

- Advertisement -

बलौदाबाजार : रेलवे ने बलौदाबाजार में ट्रेनें चलाने के लिए खरसिया से नवा रायपुर होते हुए दुर्ग तक नई रेल लाइन के सर्वे की निविदा जारी की है। यह सर्वे डबल लाइन, यानी अप और डाउन दोनों दिशाओं के लिए किया जाएगा। इस सर्वे के लिए 3.10 करोड़ की निविदा जारी की गई है। यह 11 मार्च को खोली जाएगी।

23 नए रेलवे स्टेशन खुलेंगे : बलौदाबाजार में नई रेल लाइन के तहत बलौदाबाजार समेत 23 नए रेल्वे स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सकर्रा, कंचनपुर, जैजपुर, मल्दाकलान, बिर्रा, मिस्दा, शिवरीनारायण, तनौद, ससहा, खरचा, बलौदाबाजार, रिसदा, चुचरूंगपुर, देवसुंद्रा, पचरी, सिवनी बेल्दार, भानसोज, नयारायपुर, नया केंद्री, सरखी, बथेन, गोन्दपेंड्री, पावरा शामिल हैं। इस तरह दुर्ग तक कुल 23 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।

6 माह में हो सकता है पूरा : सर्वे का काम 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद संबंधित जमीनों का भू-अधिग्रहण और बाकी की विधिक प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। बलौदाबाजार में लंबे समय से इसकी मांग उठती रही है। यहां प्रचूर मात्रा में खनिज और वन संपदा है। ऐसे में रेल नेटवर्क से जुड़ने के बाद जिले में व्यापार, उद्योग के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!