बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…
बलौदाबाजार : जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दामाखेड़ा–दरचूरा के पास बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री RBS बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








