बलौदाबाजार : राजस्व पटावरी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल टुंड्रा में भी जारी…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : राजस्व पटावरी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल टुंड्रा में भी जारी…

- Advertisement -

बलौदाबाजार : राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले तहसील टुण्डरा के समस्त पटवारी भुईंयां साफ्टवेयर के कारण काम करने मे आ रही परेशानियों एवं विगत वर्षों के लंबित मांगो को लेकर तहसील कार्यालय टुण्डरा के पास विगत 08 जुलाई 2024 से मांग पुरा होने तक अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन पर हैं।

पटवारियों के हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों पालकों को हो रहा है, उनका आय जाति एवं निवास प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है। वहीं किसानों को विभिन्न कार्यों हेतु नक्शा खसरा एवं बी-1 का नकल नही मिल पाने से उनका जरूरी काम नही हो रहा है।

प्रांतीय संरक्षक श्री कृष्णकुमार मिरी ने बताया कि हड़ताल उनकी शौक नही मजबुरी है, हड़ताल से आमजनों को हो रही परेशानी के लिए खेद है, लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा उनके वाजिब मांगो पर सहमत होते हुए भी उचित समाधान नही करने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा है। वे अपने निजी स्वार्थ के लिए अथवा वेतन बढ़ाने के लिए हड़ताल नही कर रहे हैं वरन् त्रुटि सुधार को लेकर आमजनों को हो रही परेशानी को लेकर है, यदि भुईंयां साफ्टवेयर मे आवश्यक संशोधन कर यूजर फ्रेंडली बनाकर काम करने हेतु आवश्यक साधन संशाधन उपलब्ध करा दे तो हम वे आज ही लोकहित मे हड़ताल खत्मकर अपने कार्य मे उपस्थित हो जाएंगे।

आज के धरना मे प्रमुख रूप से प्रांतीय संरक्षक कृष्णकुमार मिरी, तहसील अध्यक्ष होलिकाप्रसाद कैवर्त, उपाध्यक्ष रामकुमार रात्रे, सचिव पुष्पेन्द्र पटेल के साथ फागुलाल साहू, संजीव साहू, भरतलाल वर्मा, राहुल वर्मा, प्रवीण गुप्ता, कु.कीर्ति साहू, रितेश तंवर आदि विरोध स्वरूप काला कपड़ा पहनकर धरना मे उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ…इस संबंध में हुई चर्चा…

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ...इस संबंध में हुई चर्चा... बिलाईगढ़ : कमलेश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!