Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : पंचायत उप चुनाव के लिए कल 20 जनवरी को मतदान, 28 हजार मतदाता करेंगे 124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला… जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के 51 पदों पर हो रहा चुनाव…
    Featured

    बलौदाबाजार : पंचायत उप चुनाव के लिए कल 20 जनवरी को मतदान, 28 हजार मतदाता करेंगे 124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला… जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के 51 पदों पर हो रहा चुनाव…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 19, 2022No Comments3 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन के अंतर्गत कल 20 जनवरी को मतदान होंगे। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के 51 पदों के लिए 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 27,956 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14048 पुरूष मतदाता एवं 13908 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित चुनाव के लिए जिले में 66 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदान निर्धारित केन्द्रों पर सवेरे 7 बजे से शाम 3 बजे तक संपन्न होगा। इनमें जनपद पंचायत के 1 पद के लिए 6 प्रत्याशी, सरपंच के 14 पदों के लिए 43 प्रत्याशी एवं पंच के 36 पदों के लिए 75 प्रत्याशी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान दल सामग्री लेकर निर्धारित मतदान केन्द्रों तक पहुंच गये हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    गौरतलब है कि जिले में जनपद पंचायत, सरपंच एवं पंच के रिक्त 99 पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इनमें जनपद पंचायत के 1, सरपंच के 16 और पंच के 82 पद शामिल हैं। बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सिरियाडीह में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किये है। जिसके कारण यहां सरपंच का पद आज भी रिक्त पड़ा हुआ है। बताया गया कि सिरियाडीह में सरपंच का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस गांव में इस समूह की एक भी आबादी निवासरत नहीं है। इसी प्रकार कसडोल विकासखण्ड के ग्राम बड़गांव में सरपंच पद के लिए एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किये हैं। इसलिए यहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के रिसदा क्षेत्र में जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। यहां 6 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पंच के रिक्त 82 पदों में 45 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति पैदा हुई है। यहां केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किये हैं। सिमगा विकासखण्ड के एक वार्ड में पंच के लिए कोई नामांकन नहीं आने के कारण रिक्त पड़ा हुआ है। इस प्रकार पंच के 36 पदों के लिए 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान की समाप्ति के बाद केन्द्रों पर ही मतगणना की जायेगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतगणना दूसरे दिन 21 जनवरी को 3 बजे से विकासखण्ड मुख्यालयों पर गणना की जायेगी। इसके बाद 22 तारीख को सारणीयन एवं परिणाम की घोषणा होगी। सरपंच पद के लिए जिन 14 पंचायतों में निर्वाचन हो रही है, उनमें पलारी विकासखण्ड के ग्राम छड़िया, कसडोल विकासखण्ड के ग्राम मुरूमडीह, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के ग्राम मल्दी, सलिहाघाट, रायकोना, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम भरसेला बड़ा, शुक्लाभांठा, कुकुरदी, भद्रापाली, डोंगरा, भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत कैथी, टोपा, पेण्ड्री एवं खपरी एस शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,005 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,955 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070616
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.