बिलाईगढ़ : चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष से 1 की मौत, 2 घायल…अपराध दर्ज कर 8 आरोपी गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष से 1 की मौत, 2 घायल…अपराध दर्ज कर 8 आरोपी गिरफ्तार…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत  अलीकुद तालगांव में पंचायत चुनाव में पंच प्रत्याशी हेतु दो पक्षों में महिलाएं खड़ी थी एक पक्ष के महिला प्रत्याशी के विजय होने पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गाली गलौज झगड़ा विवाद करने लगे जिस पर पूर्व में मृतक गणेश्वर चंद्र व अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद हुआ था। दिनांक 05.03.2025 को सुबह 9:00 बजे लगभग मृतक गणेश्वर चंद्रा तथा दूसरे पक्ष के अवल पटेल के बीच विवाद शुरू हुआ और दो पक्षों के इस संघर्ष में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से मारपीट किया गया जिसमे 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 01 की मृत्यु हो गई सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 191 (2) 191(3) 190 324 (6) BNS के तहत पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया, संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग लगाई गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. अवल पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी अलीकूद

2. अशोक कुमार पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 24 वर्ष ग्राम अलीकूद

3. दिलीप पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष ग्राम अलीकूद

4. छोटेलाल पटेल पिता रामदीन पटेल उम्र 50 वर्ष ग्राम अलीकूद

5. राजू कुमार पटेल पिता भारत लाल पटेल उम्र 31 वर्ष ग्राम अलीकूद

6. विभीषण पटेल पिता रामदीन पटेल उम्र 60 वर्ष ग्राम अलीकूद

7. संतोष पटेल पिता भारत लाल पटेल उम्र 34 वर्ष ग्राम अलीकूद

8. भारत पटेल पिता रामदीन पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम अलीकूद

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!