Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » पवनी (बिलाईगढ़) : “लोकार्पण के बाद उपेक्षा का शिकार हुआ अटल परिसर : अंधेरे में डूबी मूर्ति, शराबियों का अड्डा बना श्रद्धा का स्थान”…
    Featured

    पवनी (बिलाईगढ़) : “लोकार्पण के बाद उपेक्षा का शिकार हुआ अटल परिसर : अंधेरे में डूबी मूर्ति, शराबियों का अड्डा बना श्रद्धा का स्थान”…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 30, 2025No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : “लोकार्पण के बाद उपेक्षा का शिकार हुआ अटल परिसर : अंधेरे में डूबी मूर्ति, शराबियों का अड्डा बना श्रद्धा का स्थान”…

    बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थित ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण एक ऐतिहासिक अवसर था। यह समारोह छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव के करकमलों से सम्पन्न हुआ। परिसर का निर्माण भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और विचारों को समर्पित कर, युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से किया गया था। परंतु यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उद्घाटन के सिर्फ तीन दिन बाद ही यह परिसर उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार हो गया है।

    आज यह स्थल श्रद्धा का नहीं, लापरवाही और प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रतीक बन चुका है। अटल जी की प्रतिमा अंधेरे में डूबी हुई है, और परिसर में शराबियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। न कोई सुरक्षा है, न प्रकाश की कोई व्यवस्था, और न ही जनप्रतिनिधियों या सीएमओ की ओर से कोई संज्ञान। पूरे नगर में इस उपेक्षा को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

    एक भव्य लोकार्पण, जिसके बाद शुरू हुई गिरावट : 3 जुलाई 2025 को आयोजित लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा था कि यह परिसर न केवल अटल जी की स्मृति को समर्पित है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। ”उद्घाटन के दिन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, रंग-बिरंगे झंडे, फूलों की मालाएं, अस्थायी लाइटिंग, और मंच के चारों ओर उत्सव का माहौल था। परंतु लोकार्पण के केवल तीन दिन बाद ही परिसर पर अंधकार और उपेक्षा का साया छा गया।

    प्रतिमा अंधेरे में, परिसर उजाला विहीन : अटल जी की प्रतिमा के चारों ओर किसी भी प्रकार की स्थायी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई। उद्घाटन समारोह के लिए लगाए गए लाइट्स को समापन के साथ ही हटा दिया गया, और उसके बाद से अब तक वहां कोई भी बिजली कनेक्शन या स्ट्रीट लाइट स्थापित नहीं की गई है।

    रात होते ही पूरा परिसर अंधकार में डूब जाता है। अंधेरे के कारण न केवल यह स्थान निर्जन प्रतीत होता है, बल्कि यह असुरक्षा का वातावरण भी उत्पन्न करता है। ऐसी स्थिति में अटल जी जैसी महान विभूति की प्रतिमा का अंधेरे में डूबा होना शर्मनाक है।

    शराबियों का अड्डा, महिलाओं और बच्चों के लिए असुरक्षित : स्थानीय निवासियों ने बताया कि जैसे ही शाम होती है, परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। शराब पीना आम हो गई हैं।

    प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आंखें बंद : स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने बताया कि नगर पंचायत के सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), और सभी वार्ड पार्षद इस रास्ते से गुजरते है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उद्घाटन में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले जनप्रतिनिधि अब पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।

    जनता के सवाल : जब लोकार्पण इतना भव्य किया गया, तो देखरेख की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? क्या अटल जी जैसी महान शख्सियत की प्रतिमा के साथ यह व्यवहार उचित है? क्या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई है?

    स्थानीय लोगों का बढ़ता रोष : परिसर की यह दुर्दशा देखकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, अटल जी की विचारधारा और उनकी विरासत का प्रतीक है। उसकी यह हालत पूरे समाज के लिए अपमानजनक है।”

    क्या कहते हैं विशेषज्ञ और सामाजिक चिंतक : राजनीति में स्मारकों का निर्माण अब इवेंट मैनेजमेंट बन गया है। अटल परिसर इसका जीवंत उदाहरण है, जहाँ केवल उद्धघाटन के दिन तक ही सजगता थी। यह प्रशासन की सीधी विफलता है।”
    लोगों की मांगें-
    1. स्थायी बिजली कनेक्शन और उचित स्ट्रीट लाइटिंग की तत्काल व्यवस्था।
    2. परिसर में सुरक्षा गार्ड की तैनाती, खासकर शाम और रात के समय।
    3. शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था।
    4. परिसर की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
    5. स्थानीय निगरानी समिति का गठन जिसमें आम नागरिकों को भी शामिल किया जाए।
    अटल जी की मूर्ति नहीं, हमारी चेतना अंधेरे में है,अटल बिहारी वाजपेयी भारत के उन नेताओं में से एक थे जिन्होंने राष्ट्र को शब्दों, विचारों और कार्यों से दिशा दी। उनकी स्मृति में बने किसी भी स्थल की यह दुर्दशा न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि यह समाज के उस हिस्से का भी प्रतिबिंब है जो ‘समारोहों में तालियाँ तो बजाता है’, लेकिन देखरेख की ज़िम्मेदारी से दूर भागता है।
    यह सिर्फ एक मूर्ति की कहानी नहीं है। यह उस राजनीतिक और सामाजिक सोच की पोल खोलती है, जिसमें स्मारक बनाना गर्व की बात है, पर उन्हें संरक्षित करना बोझ माना जाता है।

    अगर अब भी समय रहते जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नागरिक समाज नहीं जागा, तो अटल परिसर जैसे स्थल श्रद्धा नहीं, उपेक्षा और गिरावट के प्रतीक बनते चले जाएंगे।अंधेरे में डूबी अटल जी की प्रतिमा हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम वास्तव में अपने आदर्शों के साथ न्याय कर रहे हैं?”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,024 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,682 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,189 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,114 Views
    Don't Miss

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    By Ghatna ManchanMarch 6, 20260

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर…

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048836
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.