Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री द्वारा भटगांव में उप पंजीयक कार्यालीय खोलने की घोषणा…बिलाईगढ़ में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात…विभिन्न समाजों के लिए की सामाजिक भवन की घोषणा…
    Featured

    बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री द्वारा भटगांव में उप पंजीयक कार्यालीय खोलने की घोषणा…बिलाईगढ़ में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात…विभिन्न समाजों के लिए की सामाजिक भवन की घोषणा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रुपेश श्रीवास
    बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम बिलाईगढ़ में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान भटगांव में उपपंजीयक कार्यालय खोलने की घोषणा की। बिलाईगढ़ में बस सुविधा दुरूस्त करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

    मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान टुण्डरा रोड की मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। खैरवार समाज की मांग पर रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत करने के निर्देश दिए। खैरावार समाज प्रमुखों ने समाज के लोगों को पूर्व में दिए गए वन भूमि पट्टा को दुरूस्त किए जाने की बात कही मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर शासन को प्रस्तुत करने की समझाइस दी। वैष्णव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को सारंगढ़ में आगामी 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले महाअधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया। मुस्लिम समाज द्वारा कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग पर मुख्यमंत्री ने बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए स्टीमेट के अनुरूप राशि देने की बात कही। केंवट समाज द्वारा अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखने का आवश्वासन दिया।

    भेंट मुलाकात सरसींवा : सरसींवा बनेगा तहसील…सरसींवा और पवनी बनेंगे नगर पंचायत…बिलाईगढ़ में खुलेगी नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन…पढ़िए सीएम भुपेश बघेल की अन्य घोषणा…

    मुख्यमंत्री को जायसवाल कलार समाज प्रमुख ने सामाजिक बोर्ड की गठन की मांग की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक भवन के लिए जमीन की रजिस्ट्री समाज के नाम पर कराने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि जमीन रजिस्ट्री के बाद ही प्रक्रिया के तहत राशि आबंटित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहार समाज द्वारा बिलाईगढ़ में मुक्तिधाम की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए।

    Big Breaking : पवनी और सरसींवा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा…सीएम भुपेश बघेल ने की घोषणा…

     

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज को बिलाईगढ़ में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम चांदन, देवरी सोनाखान क्षेत्र में अघरिया समाज के सामुदायिक के लिए 20 लाख रूपए, गिरौदपुरी में पटेल मरार समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, साहू समाज के लिए पुरगांव, धनसिर में कंवर समाज, चौहान समाज, गोंड समाज और संवरा समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए, वैष्णव समाज को भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत किए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,047 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,402 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,212 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051474
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.