Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » भेंट मुलाकात सरसींवा : सरसींवा बनेगा तहसील…सरसींवा और पवनी बनेंगे नगर पंचायत…बिलाईगढ़ में खुलेगी नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन…पढ़िए सीएम भुपेश बघेल की अन्य घोषणा…
    Featured

    भेंट मुलाकात सरसींवा : सरसींवा बनेगा तहसील…सरसींवा और पवनी बनेंगे नगर पंचायत…बिलाईगढ़ में खुलेगी नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन…पढ़िए सीएम भुपेश बघेल की अन्य घोषणा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज नवगठित सारंगढ़ – बिलाईगढ जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसींवा पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत की जानकारी भी ली एवं अधिकारियों को इसके निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां पर आम जनता की सुविधा के लिए सरसींवा को नवीन तहसील बनाए जाने एवं सरसींवा और पवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने सरसींवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा, बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ा कर 50 बिस्तर किए जाने सहित बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बस्ती पहुंचने एवं बस्ती से बाजार पहुंचने हेतु पुलिया का निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय, अ.जा. विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    ग्रामीणों से लिया फीडबैक :- भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम धोबनी के किसान कोमल प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका एक लाख 10 हजार का ऋण माफ हो गया है। उन्हेें अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किस्त मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि वे जैविक पद्धति से बैगन की खेती करते हैं। पांच साल धान की खेती के बराबर लाभ एक साल के बैगन की खेती से होता है। पिछले साल बैगन की खेती से 5 लाख रुपए का फायदा हुआ है। जैविक खेती से जमीन की उर्वरता बढ़ी है। प्रमिला यादव ने बताया कि स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। वह वर्मी कंपोस्ट, मछली पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, कड़कनाथ पालन जैसी आयमूलक गतिविधियां कर रही हैं। इससे अब तक उसे 45 हजार रुपए से अधिक की आमदनी हुई है। कैथा निवासी सुदर्शन दास की मांग पर कलेक्टर को मनरेगा और गौठान में काम दिलाने तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राशि देने एवं उनकी बीमारी का इलाज कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में चेतन बाई महिलांग ने कहा कि उनका एक लाख 56 हजार की ऋण की माफी हुई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नरेश कुमार को सेलून खोलने के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की स्वीकृति दी।

    मुख्यमंत्री ने सुनाया अनुभव :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की शुरूआत में भेंट मुलाकात का अनुभव बांटते हुए कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान एक 40 वर्षीय महिला गेड़ी लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की गेड़ी प्रतियोगिता में प्रथम आई थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से अब महिलाएं भी अपने बचपन में खेले जाने वाले खेल फिर से खेल पा रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया। इनमें बिलाईगढ़ और भटगांव के 8 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल और दो दिव्यांगजनों को वैशाखी के साथ ही स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

    मुख्यमंत्री ने रामनामी परिवार के यहां किया भोजन :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम सरसीवां में श्री नेतराज कुर्रे के घर रामनामी समुदाय के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया। उन्हें भोजन में चावल, खीर, रोटी, लाल भाजी, तिवरा भाजी, करेला भाजी, बैंगन, मटर, आलू, सेमी, फूलगोभी मिक्स, पालक, आलू की सब्जी दाल, सहित सील से पीसे टमाटर चटनी परोसा गया। मुख्यमंत्री ने श्री कुर्रे के परिवारवालों को स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063533
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.