बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया बिजली विभाग का घेराव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया बिजली विभाग का घेराव…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आम जनता और किसानों को न्याय दिलाने एवं बिजली दरों में की गई अनावश्यक वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आज ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर बिजली विभाग का घेराव किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी की अगुवाई में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मांझी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों के जरिए आम लोगों पर निरंतर बोझ डाल रही है। सरकार अपने महज डेढ़ साल के कार्यकाल में चार बार बिजली दरों में वृद्धि कर चुकी है जिससे आम जनता त्रस्त है।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अरुण सोनवानी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। पहले जिन घरों में ₹200-₹300 तक का बिजली बिल आता था अब वहां ₹1000 से अधिक का बिल आ रहा है। यह सरकार की आमजन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

इस विरोध प्रदर्शन में किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनमो बघेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी,प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे, ब्लॉक सचिव नवीन सेन, ब्लॉक विधानसभा उपाध्यक्ष बिंद्रानवागढ़ निराकार डोंगरे, पार्षद सूर्यकांत सिंदूर, ललिता छतरियां, दयमंती सोनी, रुखमनी सोनी, विशंभर सोनी, सोदर कश्यप, लोकेंद्र लोकेंद्र कोमर्रा, सिद्धार्थ निधि, के.आर.नागेश, निशु बघेल,धनेश्वर यादव, दुष्यंत नागेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने एक स्वर में मांग की है कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और आम जनता को राहत दी जाए। कांग्रेस ने यह चेतावनी भी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा, जनता की आवाज को बुलंद करते हुए कांग्रेस ने यह जता दिया है कि वह हर मोर्चे पर आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा…बारिश में कुआं धंसने से एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दबे…

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा...बारिश में कुआं धंसने से एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दबे... कोरबा : जिले...

More Articles Like This

error: Content is protected !!