महिला समूह के लोन की राशि गबन करने वाला शाखा प्रबंधक गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

महिला समूह के लोन की राशि गबन करने वाला शाखा प्रबंधक गिरफ्तार…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : महिला समूह को सशक्त बनाने के लिए दी जाने वाली लोन की राशि को अपने निजी उपयोग में खर्च कर कंपनी के साथ ₹6,54,802 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना देवभोग की पुलिस टीम द्वारा की गई। मामले की जानकारी तब सामने आई जब सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के डी.आर.एम. पद पर पदस्थ अधिकारी ने दिनांक 24 जुलाई 2025 को थाना देवभोग में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उमाकांत पूरी जो कि 03 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2025 तक सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड देवभोग शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ था ने महिला ग्राहकों को वितरित किए गए लोन की राशि को कंपनी के खाते में जमा नहीं किया बल्कि आरोपी ने उक्त राशि को व्यक्तिगत रूप से अपने उपयोग में लाकर गबन किया। यह धोखाधड़ी दिनांक 01 मई 2024 से 20 मार्च 2025 के बीच की गई कई ग्राहक स्वयं शाखा में उपस्थित होकर या फोन-पे के माध्यम से लोन की राशि जमा करते थे। परंतु उमाकांत पूरी ने इस राशि को कंपनी में जमा न कर खुद खर्च किया। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए गए जिनमें बैंक स्टेटमेंट, जीएसटी प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र, फोन-पे लेन-देन के स्क्रीनशॉट और लोन राशि के विवरण शामिल हैं। प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) के अंतर्गत अपराध पाया गया। बाद में विवेचना में धोखाधड़ी और गबन के गंभीर पहलुओं को देखते हुए धारा 316(5) भी जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपी उमाकांत पूरी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Latest News

बच्चों के जाति प्रमाण बनाने में रूचि लें और शीघ्र बनाएं जाति प्रमाण पत्र : कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे…

बच्चों के जाति प्रमाण बनाने में रूचि लें और शीघ्र बनाएं जाति प्रमाण पत्र : कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे... कलेक्टर ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!