CG दर्दनाक सड़क हादसा : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाईक, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

जांजगीर : एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिस आरक्षक विष्णु प्रधान (61वर्ष) की मौत हो गई। घटना जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बाइक के टकराने के साथ ही वे भी आगे की ओर उछले और उनका सिर ट्रॉली से बुरी तरह टकरा गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बर्थ डे पार्टी में युवक की छत से फेंककर हत्या : लड़कियों को देख धर्मशाला में घुसे नशेड़ी, लात-घूंसों और बेल्ट से लोगों को जमकर पीटा…

- Advertisement -

जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुड़ेना निवासी रिटायर्ड पुलिस आरक्षक विष्णु प्रधान गुरुवार को लगभग 12 बजे घरेलू काम से जांजगीर आए हुए थे। यहां से वापसी के दौरान धुरकोट गांव में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरी हुई थी और उसे सड़क पर लापरवाही के साथ खड़ा किया गया था। इधर हादसा होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णु प्रधान के शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Latest News

मैनपुर में विकास कार्यो को लेकर आरईएस एसडीओ पर लगे गंभीर आरोप…सरपंच संघ ने खोला मोर्चा…

मैनपुर में विकास कार्यो को लेकर आरईएस एसडीओ पर लगे गंभीर आरोप...सरपंच संघ ने खोला मोर्चा... गिरीश सोनवानी मैनपुर : मैनपुर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!