छत्तीसगढ़ : 10 वीं के छात्र की गला घोंटकर हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10 वीं में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र की रविवार देर शाम अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद लड़के के शव को दफना दिया था। पुलिस ने सोमवार सुबह शव बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लड़के के पिता के परिचित हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ : अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश, सिर और प्राइवेट पार्ट को पत्थर से कुचला…
जानकारी के अनुसार, आशिफ मोहम्मद डीपूपारा में रहते हैं और ऑटो डील का काम करते हैं। उनका 17 साल का बेटा रेहान 10 वीं कक्षा में पढ़ता था। वह रविवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद रात तक वापस नहीं आया। परिजन उसकी रात तक तलाश करते रहे। इसी बीच उनके पास अपहरणकर्ताओं का कॉल आया और 50 लाख रुपए फिरौती मांगी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही पुलिस रेहान की तलाश में जुटी थी।
घटना मंचन : स्वर कोकिला लता मंगेशकर को छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि…
पुलिस ने जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से कॉल किया गया था। वह बंद मिल रहा था और उसका लोकेशन रतनपुर रोड में था। लिहाजा, पुलिस की एक टीम रतनपुर की ओर रवाना की गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य से पुलिस आशिफ के ही मोहल्ले डीडूपारा पहुंची और उनके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक डॉन को पकड़ा।
संदेह के आधार पर पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने दो दोस्त शीबू खान और रवि के साथ मिलकर रेहान को अगवा किया था। पड़ोस में रहने के कारण परिचय था। ऐसे में लड़की से मिलाने का झांसा देकर वह रेहान को अपने साथ ले गए थे। रेहान सबको पहचान गया था, ऐसे में उसे जिंदा नहीं छोड़ सकते थे। गला दबाकर रेहान की हत्या कर दी और फिर शव रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में दफना दिया।
सौजन्य : DB




















