छत्तीसगढ़ : कृषि विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात…भर्ती में B.Ed./TET छूट और कृषि संकाय विस्तार पर रखी मांग…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : कृषि विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात…भर्ती में B.Ed./TET छूट और कृषि संकाय विस्तार पर रखी मांग…

- Advertisement -

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी मुख्य मांगों को मजबूती से रखा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद विद्यालय स्तर पर कृषि शिक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगे निम्न है –

1. B.Ed./TET से छूट – कृषि स्नातक (B.Sc. Agriculture) की डिग्री 4 वर्ष की होती है, जबकि सामान्य B.A./B.Sc. केवल 3 वर्ष की। इसके बावजूद NCTE के नियमों के कारण कृषि स्नातकों को शिक्षक भर्ती से बाहर रखा जा रहा है। 90% कृषि विद्यार्थियों के पास B.Ed. डिग्री नहीं है, क्योंकि B.Ed. कॉलेजों में कृषि विषय का विकल्प ही नहीं है। विद्यार्थियों की मांग है कि आगामी कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed./TET से छूट दी जाए या फिर सरकार विशेष Bridge Course प्रारंभ करे।

2. हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कृषि संकाय बढ़ाया जाए। प्रदेश के कुल 4,331 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में से केवल 214 (5%) स्कूलों में ही कृषि विषय उपलब्ध है। इतनी सीमित संख्या में विषय उपलब्ध होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि अधिक से अधिक विद्यालयों में कृषि विषय शुरू किया जाए और पद सृजित किए जाएँ।

छात्रों ने बताया कि कृषि शिक्षा की अनदेखी से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है, बल्कि कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था भी कमजोर हो रही है।

विशेष परिस्थितियों में सरकार ने अन्य भर्तियों (जैसे विशेष शिक्षक भर्ती) में छूट दी है, तो कृषि शिक्षक भर्ती में भी एक बार की छूट दी जा सकती है।

उन्होनें अपील की है कि कृषि विद्यार्थियों ने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार करती है तो हजारों छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा और प्रदेश की कृषि शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

Latest News

तुलसी प्रसाद साहू स्व. नरेंद्र चंद्राकर स्मृति छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित…

तुलसी प्रसाद साहू स्व. नरेंद्र चंद्राकर स्मृति छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित... रायपुर : राजधानी के विमतारा सभागृह में शिक्षक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!