Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को उतारा मौत के घाट…प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था प्रेमी…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को उतारा मौत के घाट…प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था प्रेमी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMay 26, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को उतारा मौत के घाट…प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था प्रेमी…

    कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने उसकी हत्या कर दी, जिसमें मामले की जांच में जुटी कटघोरा और सायबर सेल कोरबा की पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी में पुराना कोसा ऑफिस के पास बीती रात 2 बजे के करीब एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई, मौके पर पहुँची टीम ने पाया कि युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मामले में कटघोरा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की सबसे पहले मृतक की पहचान कराई गई, जिसमें पता चला मृतक ग्राम छुरी निवासी सुभाष देवांगन पिता बहोरिक राम देवांगन उम्र 36 साल की है, जिसके बाद मृतक के परिजनों और आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस को एक संदेही बलराम साहू पिता देवचरण साहू उम्र 32 वर्ष की जानकारी मिली, जिसे कब्जे में लेकर जब पूछताछ की गई तो पूरा खुलासा हुआ, उसने बताया कि गांव की एक महिला से आरोपी बहुत प्यार करता था लेकिन उक्त महिला मृतक सुभाष देवांगन से प्यार करती थी उसे अपना पति मानती थी आरोपी बलराम साहू से मोबाईल से बात करती थी लेकिन मिलने से इंकार कर देती थी, आरोपी बलराम साहू किसी भी हालत में उसे पाना चाहता था, इसलिए उसने सुभाष देवांगन को रास्ते से हटाने उसका मर्डर करने की योजना बनाई और योजना के तहत अपने घर में रखे हुये मछली काटने के परसूल में लोहे के पाईप को जोड़कर वेल्डिंग कराकर हथियार तैयार करवाया तथा काले रंग की नई टी शर्ट दुकान से खरीदा फिर योजना को अंजाम देने के लिये घटना दिनांक को आरोपी अपने पुराने घर कोसा ऑफिस के पास रात करीब 12.00 बजे पहुंचा। आरोपी ने हथियार को पहले से ही अपने पुराने घर में छिपाकर रखा था। रात 12 बजे पहुंचने पर देखा कि मृतक की बाईक रास्ते के किनारे खड़ी थी आरोपी यह समझ गया कि सुभाष देवांगन अपनी प्रेमिका के घर मिलने पहुंच चुका है। योजना के तहत आरोपी प्रेमिका के घर के सामने स्थित अपने पुराने घर में हथियार लेकर छुपा रहा, रात करीब 1.45 बजे सुभाष देवांगन अपनी प्रेमिका से मिलने के बाद उसके घर से निकलकर जहां अपनी मोटरसायकल खड़ा किया था उधर जाने लगा तभी आरोपी बलराम साहू ने पीछे से सुभाष देवांगन के सिर पर धारदार हथियार परसुल से ताबडतोड़ हमला कर दिया। परसुल वेल्डिंग वाले भाग से टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गया और पाईप आरोपी लेकर वहां से भाग गया। भागते समय पाईप को झोराघाट जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले धरसा तालाब के पानी में फेंक दिया और टी शर्ट तथा लोवर को गांगपुर के जंगल में कच्चे रास्ते के बगल में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया। विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही एवं मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप पहने हुये कपड़े, मोटरसायकल बरामद कर जप्त किया गया है। मर्ग की जांच के दौरान घटना स्थल से लोहे का धारदार खून से सना हुआ परसूल जप्त किया गया है। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में कटघोरा पुलिस एवं सायबर सेल कोरबा की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,031 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,684 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,199 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,122 Views
    Don't Miss

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    उपलब्धि : सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक……

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1049855
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.