छत्तीसगढ़ : गले में ड्रिल मशीन से छेद कर हत्या, मृतक टैंट हाउस में करता था काम…
जशपुर : छत्तीसगढ़ से एक खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई है। बता दे कि युवक के गले मे ड्रिल मशीन से ड्रिल कर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात से पूरे जशपुर में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने पर एसपी व एडीशनल एसपी मौके पर फॉरेंसिक की टीम को लेकर पहुँचे और जाँच शुरू की। घटना सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ : पिकनिक मनाने गए आत्मानंद स्कूल के दो छात्र नदी में डूबे…गोताखोर कर रहे तलाश…
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के भागलपुर बरटोली में बीती रात 34 वर्षीय आशीष भगत पिता सैजु भगत की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या देर रात उसके घर मे बड़े ख़ौफ़नाक तरीके से गले में हैंड ड्रिल मशीन चलाकर की गई। आज युवक की लाश उसके घर के आंगन में खून से लथपथ मिली। आशीष भगत टैंट हाउस में काम करता था। वह अपने घर मे अकेला रहता था। उसके घर से थोड़ी दूर ही उसकी मां एक अलग घर मे रहती थी। आज सुबह जब उसकी मां उसके घर पहुँची तो खून से लथपथ आशीष की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी लगते ही एसपी ड़ी रविशंकर, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीओपी राजेंद्र परिहार डॉग स्कवॉयड के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही फारेंसिक की टीम भी जांच में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में उपयोग किये ड्रिल की डंडी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियो की तलाश में लगी हुई है।







