Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : सरपंच सहित परिवार की लाठी और रॉड से पिटाई, उप सरपंच पति ने साथियों के साथ मिलकर मारा, महिला के कपड़े फाड़े, पढ़िए क्या है पूरा मामला…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : सरपंच सहित परिवार की लाठी और रॉड से पिटाई, उप सरपंच पति ने साथियों के साथ मिलकर मारा, महिला के कपड़े फाड़े, पढ़िए क्या है पूरा मामला…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 5, 2022No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : सरपंच सहित परिवार की लाठी और रॉड से पिटाई, उप सरपंच पति ने साथियों के साथ मिलकर मारा, महिला के कपड़े फाड़े, पढ़िए क्या है पूरा मामला…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक महिला सरपंच और उसके परिवार की सरेराह पिटाई कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते उनके ही गांव की उपसरपंच पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इससे 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं आरोपियों ने सरपंच के बेटों का कपड़ा फाड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र के घोघरी ग्राम पंचायत का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

    बता दे कि मुनुदाई सिदार पति समारू लाल सिदार घोघरी ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। सरपंच पद के काम के लिए उनका सहयोग उनके पति समारू लाल भी करते हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी अपने 2 बच्चों और पंचायत के अन्य लोगों के साथ गांव में सुलभ शौचालय का ले-आउट बनाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वहां पर पहले से ही गांव की उपसरपंच दिनेश्वरी जायसवाल का पति रामआश्रय जायसवाल भी मौजूद था।

    बताया जा रहा है कि रामआश्रय ने जैसे ही सरपंच और उसके परिवार को देखा वो उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। गाली देने पर सरपंच के बेटे योगेश और नूतन ने उसे मना किया। मगर वह नहीं माना, वह बार-बार गाली देता रहा। इस पर सरपंच अपने पति और बच्चों के साथ उसकी शिकायत करने थाने जाने लगीं। इस दौरान जैसे ही परिवार के लोग अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े। रामआश्रय ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर सरपंच और उसके परिवार का मारना शुरू कर दिया। लाठी और रॉड से उन्हें पीटा गया। इतनी ही नहीं पीटते-पीटते महिला सरपंच के शरीर से साड़ी नीचे आ गया। उसके बेटों के भी कपड़े फाड़ दिया। मारपीट के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भाग निकला। मारपीट में सरपंच पति और उससे दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई थी।

    सरपंच पति ने इस्तीफा मांगा तब से विवाद : इधर, इस मामले में ये बात पता चला है कि उपसरपंच दिनेश्वरी जायसवाल पारिवारिक विवाद के चलते गांव में रहती ही नहीं थी। वहीं वो पंचायत की किसी बैठक में भी शामिल नहीं होती थी। गांव में नहीं रहने की वजह से ही कुछ समय पहले सरपंच पति समारू लाल दिनेश्वरी के घर कुछ पंचायत के दस्तावेज में हस्ताक्षर कराने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर समारू ने उपसरपंच से कह दिया था कि जब तुम्हें पंचायत आना ही नहीं है, गांव में भी नहीं रहना है तो इस्तीफा दे दो। यही बात सुनकर उपसरपंच पति रामआश्रय नाराज हो गया था। उसी समय से उसने सरपंच पति के खिलाफ रंजिश पाल ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Featured

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,019 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,678 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,177 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,110 Views
    Don't Miss

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    By Ghatna ManchanFebruary 25, 20260

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो…

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048199
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.