छत्तीसगढ़ : बेटा नहीं हुआ तो पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया…80 फीसदी जली महिला…आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : बेटा नहीं हुआ तो पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया…80 फीसदी जली महिला…आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज…

- Advertisement -

सूरजपुर जिले में बेटा नहीं होने से नाराज पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। रामानुजनगर में हुई इस वारदात में महिला लगभग 80 फीसदी तक जल गई है। गंभीर हालत में महिला को सूरजपुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ : लाॅज में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा ये…

जानकारी के मुताबिक, रेणु गुप्ता की शादी साल 2014 में रामानुजनगर के लोकेश गुप्ता से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन 2 बेटियों के जन्म के बाद पति और ससुराल वाले महिला को परेशान करने लगे। पति और ससुराल वाले रेणु को लगातार बेटा नहीं होने के चलते ताने दिया करते थे। रविवार 1 अक्टूबर को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति लोकेश गुप्ता ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है।

वही वारदात के बाद गुस्साए मायके वाले थाने पहुंचे और बेटी के ससुरालवालों और दामाद के खिलाफ उन्होंने केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट में जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण हेतु प्रेरणात्मक कार्य आयोजित…

शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट में जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण हेतु प्रेरणात्मक कार्य आयोजित... बिलाईगढ़ : विकासखण्ड मुख्यालय...

More Articles Like This

error: Content is protected !!