Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं…कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश…
    Featured

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं…कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 20, 2023No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी आज जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सारंगढ़ के कमला नगर निवासी लोकेश कुमार निषाद जो दिव्यांग हैं, उन्होंने ट्राइसाइकिल के संबंध में आवेदन किया, कलेक्टर ने जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही समाज कल्याण विभाग को तत्काल फोन कर इन आवेदनों के संबंध में अवगत कराया।

    तहसील सारंगढ़ के ग्राम अण्डोला निवासी शांतिबाई ने अपने दो छोटे बच्चे जो कि जन्म से बोलना व सुनना नहीं जानते हैं, उनके इलाज एवं आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर जांच करने के निर्देश दिए। सरसींवा निवासी दौलत जांगड़े जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं उन्होंने अपने 5 वर्षीय पुत्र आयुष जांगड़े जो कि ब्लड कैंसर के गंभीर बीमारी से पीडि़त है उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए इलाज हेतु बस से आने-जाने की व्यवस्था के संबंध में पास बनाने हेतु आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर आवेदक को शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया। ग्राम पंचायत भोथली, सारंगढ़ निवासी सत्यभामा सारथी ने अतिवृष्टि से पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो चुके मकान के एवज में वित्तीय सहायता दिए जाने के संबंध में आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम सारंगढ़ को निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम सराईपाली निवासी कचराबाई चौहान अपनी आबादी पट्टे की भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जाँच करने के निर्देश दिए। ग्राम सेंदूरस तहसील बिलाईगढ़ निवासी प्यारेलाल ने अतिक्रमण भूमि का विस्थापन कर पट्टा दिए जाने हेतु आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार भटगांव को त्वरित जांच करने के निर्देश दिए।

    छत्तीसगढ़ : कमरे में मिली पत्नी की लाश…फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव…हत्या या फिर आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस…

     

    जनदर्शन में आज कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें जमीन विवाद, बेजा कब्जा, वन अधिकार पत्र, अवैध निर्माण, खाता विभाजन, राशन कार्ड, पेंशन, पशुपालन हेतु ऋण, सीमांकन एवं मुआवजा संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने संबंधित विभाग को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी भी उपस्थित रहीं। मधाईभांठा निवासी विशाल को जनदर्शन के दौरान तत्काल मिला नया राशन कार्ड आज जनदर्शन के दौरान मधाईभांठा निवासी श्री छबिलाल जांगड़े ने अपने 19 वर्षीय पुत्र विशाल जांगड़े जो कि बोल नहीं पाते है एवं पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग। उनके पेंशन एवं राशन कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन किया। इस पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को प्राथमिकता से तत्काल राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही पेंशन हेतु भी जांच कर निराकरण करने को कहा। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया गया। श्री छबिलाल ने तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय आते रहते हैं, चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन का मामला हो, राशन कार्ड संबंधी समस्या हो या फिर ट्राइसाईकिल की मांग हो, इन सब मामलों में कलेक्टर द्वारा मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को हमेशा से पहली प्राथमिकता में लेकर उस पर त्वरित कार्यवाही की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056160
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.