Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » मेरी सरकार में हर काम सांय सांय हो रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…पवनी में जनसभा को किया संबोधित…
    Featured

    मेरी सरकार में हर काम सांय सांय हो रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…पवनी में जनसभा को किया संबोधित…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanApril 3, 2024No Comments2 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    मेरी सरकार में हर काम सांय सांय हो रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    कार्तिक जायसवाल

    बिलाईगढ़ : विकासखंड बिलाईगढ़ के नगर पंचायतपवनी में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व मंत्री एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, आरंग विधायक खुशवंत साहेब का आगमन हुआ, तय कार्यक्रम से लगभग एक घंटा विलंब से पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सुनने के लिए भरी दोपहरी में लोगों की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम स्थल स्कूल मैदान से एक किलोमीटर दूर पुरगांव रोड पर हैलीपेड बनाया गया था,हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों ओर लोगों की अपार भीड़ अपने मुखिया की एक झलक देखने को उपस्थित रही।जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए आरंग विधायक खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास ही हमारा मूल मंत्र है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और जांजगीर चांपा लोकसभा से श्रीमती कमलेश जांगड़े को सांसद बनाना है।

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोगों से कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ देने वाला मुख्यमंत्री आज आपसे स्वयं मिलने आए हैं मोदी के गारंटी पूरी हो रही है। लोकसभा के प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जन समूह से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज हमारी सरकार में प्रत्येक कार्य सांय सांय हो रहा है चाहे महतारी वंदन योजना का लाभ हो, किसानों को बकाया बोनस राशि की बात हो,तेंदूपत का संग्राहको को लाभ देने की बात हो हमारी सरकार गांव गरीब और किसान की सरकार है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।प्रतिमाह महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खाते में एक से सात तारीख तक डल जाएगी।आज जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष भूमिका कथाकार के साथ कई जनपद सदस्य एवम सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।कार्यक्रम में जांजगीर चांपा लोकसभा के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सह प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला,सह प्रभारी दिनेश जांगड़े एवम खिलावन साहू,संयोजक कृष्णकांत चंद्रा,पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल,निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जगन्नाथ पाणिग्राही, सरिता बिहारी जांगडे, समस्त मंडल अध्यक्ष गण एवम भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,037 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,685 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,204 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,201 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण…

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050393
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.