बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरूवार को किसानों के लिए धान की बिक्री सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। इससे जिले के किसान बहुत खुश हैं। जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे ने सीएम भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।
श्री दुबे ने इस निर्णय को किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी।







