बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरूवार को किसानों के लिए धान की बिक्री सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। इससे जिले के किसान बहुत खुश हैं। जिसको लेकर सरपंच संघ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष मुकेश्वर साहू ने सीएम भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।
श्री साहू ने इस निर्णय को किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा भुपेश है तो सब मुमकिन है। कांग्रेस सरकार आम जन की हितैषी सरकार है।







