घटना मंचन : धान की अवैध परिवहन रोकने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ तस्करों ने की मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर धान आवक को रोकने के लिए 13 चैकपोस्ट लगया है। जहा बीती रात ओडिसा सीमा से लगे भरवामुडा चेक पोस्ट पर धान की आवक हो रही थी। उस दरमियान सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने पर पुलिस जवानों एवं तस्करो के बीच मारपीट हो गयी। जिसके बाद चार आरोपियों को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही दो बाईक और एक पीकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

बिलाईगढ़ : तलाब में मिले लोमेश साहू की हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला प्रेम प्रसंग का…पढ़े आरोपियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम…

- Advertisement -

मामले में देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवान कंवर एवं पैकरा ने मामले में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद बाड़ी गांव के टीकम गोड़ 54 वर्ष, भरवामुडा निवासी गुंनधर मांझी उम्र 40 वर्ष, लबुधर मांझी उम्र 24 वर्ष, डोगरी पारा निवासी प्रताप कुमर्रा 27 वर्ष के खिलाफ आइपीसी धारा 294, 323, 506, 332, 353,186, 427,(34) अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

Latest News

झाखरपारा धान खरीदी केंद्र में अकेले प्रबंधक पर कार्यवाही पर उठ रहे सवाल…बाकी जिम्मेदार अब भी बाहर…

झाखरपारा धान खरीदी केंद्र में अकेले प्रबंधक पर कार्यवाही पर उठ रहे सवाल...बाकी जिम्मेदार अब भी बाहर... गिरीश सोनवानी देवभोग :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!