Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सरकार का बजट दिशाहीन, जनता के साथ धोखा : चंद्रदेव राय
    Featured

    सरकार का बजट दिशाहीन, जनता के साथ धोखा : चंद्रदेव राय

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सरकार का बजट दिशाहीन, जनता के साथ धोखा : चंद्रदेव राय

    बिलाईगढ़ : राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सोमवार को प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर प्रदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खासकर विपक्षी दलों और जनता के बीच इस बजट को लेकर भारी निराशा देखी जा रही है। बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव रहे चंद्रदेव राय ने बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह दिशाहीन और आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला करार दिया।

    युवाओं के सपनों पर कुठाराघात- चंद्रदेव राय ने कहा कि प्रदेश के शिक्षित युवा इस बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे थे। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनकी बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस योजना पेश करेगी। लेकिन बजट में रोजगार को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई, जिससे साफ हो गया कि सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदेश के लाखों युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनके लिए कोई ठोस समाधान नहीं दिया। सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में तेजी लाने और नई नौकरियों की घोषणा करने की जगह सरकार ने बेरोजगारों को सिर्फ आश्वासनों के सहारे छोड़ दिया है।

    महिलाओं और किसानों की उपेक्षा- बजट को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए चंद्रदेव राय ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। घरेलू खर्च लगातार बढ़ रहा है, रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन सरकार ने इस पर कोई राहत नहीं दी। लोगों को उम्मीद थी कि सरकार गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करेगी, लेकिन इसके बजाय शराब को सस्ता कर दिया गया। यह सरकार की प्राथमिकताओं को दिखाता है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा।किसानों को लेकर भी सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए चंद्रदेव राय ने कहा कि अन्नदाताओं के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई। किसानों को समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, उन्हें खाद, बीज और बिजली पर सब्सिडी की दरकार थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

    बजट में कोई स्पष्ट नीति नहीं-चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया कि बजट इतना अस्पष्ट है कि खुद सत्ताधारी दल के नेता भी नहीं समझ पा रहे हैं कि इसमें आखिर खास क्या है। जनता को अच्छे बजट की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने एक दिशाहीन बजट पेश कर दिया। विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कोई ठोस नीति इसमें नहीं दिखती। सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका कोई असर नहीं दिख रहा, उन्होंने कहा।

    डबल इंजन की सरकार से थी बड़ी उम्मीदें, लेकिन मिली सिर्फ निराशा-चन्द्रदेव राय ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने के कारण लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें बड़े फैसलों का लाभ मिलेगा। लेकिन यह बजट पूरी तरह से जनता के साथ धोखा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की वास्तविक जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए और ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में हों। यह सरकार सिर्फ खोखले वादे कर रही है, लेकिन हकीकत में जनता को कुछ नहीं मिल रहा। अगर सरकार इसी तरह जनता की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ करती रही, तो आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

    जनता में गहरी नाराजगीः प्रदेशभर में इस बजट को लेकर आम जनता के बीच भी काफी नाराजगी देखी जा रही है।
    बिलाईगढ़ के लिये बजट में कुछ नही-चंद्रदेव राय ने कहा कि इस बार भी बिलाईगढ़ विधानसभावासी छले गये है बजट में बिलाईगढ़ के लिये कुछ भी नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,024 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,682 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,190 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,114 Views
    Don't Miss

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    By Ghatna ManchanMarch 8, 20260

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष… धमतरी : युवा…

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048948
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.