Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़/पवनी में डॉ. एफ आर निराला की उपस्थिति में बच्चों का हुआ स्वास्थ जाँच…
    Featured

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़/पवनी में डॉ. एफ आर निराला की उपस्थिति में बच्चों का हुआ स्वास्थ जाँच…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 7, 2025No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़/पवनी में डॉ. एफ आर निराला की उपस्थिति में बच्चों का हुआ स्वास्थ जाँच…

    सारंगढ – बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.संजय कन्नौजे के निर्देशन में जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर निराला ने विकास खंड बिलाईगढ़ जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़ एवं पवनी में विकासखण्ड एवं जिला के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम “स्वास्थ्य पे चर्चा-परिचर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के प्रिंसिपल श्री सहस राम सात्रे ने अतिथियों का परिचय कराया जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला ने स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल के बच्चों में रक्त अल्पता मतलब खून की कमी होने की सर्वे रिपोर्ट है।वहीं बिलाईगढ़ विकास खण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के कारण मौसमि बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार उल्टी-दस्त खुजली और घाव आदि की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।इसी कड़ी में सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में विद्यालय के सभी छात्र/ छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बच्चों के लक्षणों के आधार पर तुरंत दवा वितरण भी किया गया।

    शादी के समय सिकलसेल रिपोर्ट का मिलान जरुरी : इस कारण शासन के आदेशानुसार 0 से 40 वर्ष तक के सभी लोगों की सिकलसेल की जांच अभियान जारी है। जिसमें आगे चलकर इनकी उपचार का प्रबंध हो सके, वहीं दुसरी ओर शादी के समय काउंसलिंग कर सिकलसेल की बीमारी को पीढी दर पीढ़ी होने से बचाया जा सकता है। शादी के समय कुंडली मिलान के अलावा सीकलसेल की जांच रिपोर्ट की भी मिलान करने की रिवाज को बढ़ावा दिए जाने की ज़रूरत है।इसमें समाज प्रमुखों की भी भूमिका अहम है। इस दौरान उपस्थित बच्चों शिक्षक एवं ग्रामवासियों का सिकलिन, शुगर, बीपी, एचबी, एनीमिया आदि स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

    कृमि के कारण होती है एनीमिया : छत्तीसगढ़ के छोटे बच्चों में कृमि के कारण एनीमिया होना आम बात है, छोटे बच्चे आमतौर पर घर के आंगन में नंगे पैर खेलते है। जिन्हें कृमि होने की प्रबल संभावने बढ़ती है, ऐसे कृमि को नग्न आंखों से नही देखी जा सकती। पैर के तलवे से प्रवेश करता है। कुछ कृमि भोज्य पदार्थ के माध्य्म से शरीर मे प्रवेश करता है अंतड़ियों में निवास करता है अंतड़ियों में अपनी आकार एवं संख्या बढ़ाता है। कृमि अंतड़ी में जीवित रहने के लिए बच्चों के द्वारा ग्रहण की गई पोषक पदार्थ को चुस्ता है। जिसमे खून भी शामिल है लगातार चूसते रहने के कारण बच्चे कमजोर हो जाते है यही कारण है कि बच्चे को खून की कमी होता है। खून की कमी होने के कारण बच्चे की शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास अवरुद्ध होता है, बच्चो में सीखने की क्षमता कम होती है। बच्चे का आईक्यू भी कम होता है ऐसे बच्चों को चक्कर आना, जल्दी थक जाना, पढ़ाई में मन न लगना, पढ़ने से याद न होना आदि परेशानी होती है।ऐसे परेशानी को दूर करने के लिए शासन द्वारा वर्ष में दो बार अगस्त एवम फ़रवरी में कृमि नाशक दवाई खिलाई जाती है। पिछले दो वर्षो से हमारे जिले के दो विकास खण्ड बरमकेला एवम सारंगढ में आई डी ए जिसमें इभरमेक्ट्रिन डी ई सी और एलबेंडाजोल की गोली एक साथ खिलाई जाती है। क्रीमी नाशक के साथ हाथी पाव की गोली भी खिलाई गयी थी इस वर्ष इन दो ब्लॉक के अलावा बिलाईगढ़ में भी आई डी ए कार्यक्रम फरवरी के महीने में चलाए जाएगी बच्चों के साथ अन्य को भी दवाई खिलाई जाएगी। बच्चो को आयुष्मान कार्ड के उपयोग समाज से टीबी एवं कुष्ठ उन्नमूलन करने के लिए एवं समाज में तम्बाकू निषेध के अभियान को विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। उपस्थित छात्र/छात्राओं को तम्बाकू का सेवन ना खुद करेंगे ना अपने जानने वालों को करने देंगे कि संकल्प दिलवाया गया।वही सभी बच्चो ने एक स्वर में यह संकल्प लिया।सी एम एच ओ ने विद्यार्थियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया।उन्होंने बताया कि फेफड़ों की कैंसर का मुख्य कारण तम्बाकू को ही माना जाता है।इसमें मौजूद केमिकल दिल की दर बढ़ाने और पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं को कसकर हृदय रोग या स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देते हैं।मजबूत इच्छा शक्ति से इस बुरी आदत से बचा जा सकता है।वहीं स्वास्थ्य परीक्षण जांच में 41 छात्र छात्राओं की जांच की गई जिसमें दो बच्चों का खून की कमी पाई गई।वहीं जाँच शिविर में दस बच्चों की तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

    एनीमिया के बचाव/निदान : सी एम एच ओ डॉ एफ आर निराला ने आगे बताया कि जिन जिन छात्र छात्राओं में एनीमिया खून की कमी पाई जाती है उन सभी बच्चों को जिनका उम्र 10 से 19 वर्ष के है विप्स नीला रंग की गोली हफ्ते में एक बार प्रति मंगलवार को भोजन के बाद खिलाई जाय इसकी जानकारी दी।

    कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉक्टर एफ.आर.निराला, जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल शिक्षक संजीव राजेत्री,आर एच ओ हुलेस्वर चंद्रा, हेमलाल साहु, अभिषेक देवांगन, पी आर साहू नेत्र सहायक अधिकारी तोषन साहु, पुरूष पर्यवेक्षक आर के साहू, महिला पर्यवेक्षक अनिता सरजाल शिक्षिका श्रीमती भारती सोनी, सविता राठौर, गरिमा साहू, अजरानी भतपहरी, योगिता चंद्रा, शिक्षक भगवती चरण, निर्मल टन्डन, दुर्गेश कुमार, हीरेन्द्र लहरे, ललित बर्मन, दिपक पटेल, सेजेस पवनी के प्राचार्य ऐ के साहू व्यख्याता एम एल पटेल, बी एल डड़सेना, डी के साहू, जे के साहू,बी आर मिरी, संजीव राजेत्री, आर के टण्डन, श्रीमती ऐ टण्डन, श्रीमती यू जायसवाल, श्री वि पी साहु राजेन्द्र निराला एवं समस्त स्कूली छात्र/छात्राएं सेजेस बिलाईगढ़ एवं पवनी के बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,024 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,682 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,189 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,114 Views
    Don't Miss

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    By Ghatna ManchanMarch 6, 20260

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर…

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048834
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.