डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर हाउस एक्टिविटी आयोजित…
गिरीश सोनवानी
देवभोग : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में आज भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित हाउस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। रामायण, महाभारत, भगवद गीता, उपनिषद एवं वैदिक मंत्रों पर आधारित विविध कार्यक्रम की प्रतुति छात्रों ने दिया।
कक्षा 3 व 4 के छात्रों ने रामायण व महाभारत की कहानियों पर आधारित स्टोरी टेलिंग व रोल प्ले के माध्यम से भगवान राम एवं श्रीकृष्ण के चरित्र को जीवंत किया। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने भगवद गीता के श्लोकों का उच्चारण करते हुए उनका सरल अर्थ भी प्रस्तुत किया।कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रों ने श्रीकृष्ण और अर्जुन” के संवाद पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गीता के उपदेशों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया । संस्कृत संवादों के साथ बच्चों की अद्भुत अभिव्यक्ति ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कक्षा11 वीं एवं 12वीं वरिष्ठ छात्रों ने धर्म, कर्म और नीति पर आधारित विचार प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ और इसका संयोजन विद्यालय की प्राचार्या सुमिता सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और ग्रंथों में जो ज्ञान छिपा है, वह विद्यार्थियों के नैतिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल ज्ञान देती हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होती हैं।