बजट हो तो ऐसा : छत्तीसगढ़िया सरकार की बजट ऐतिहासिक, सभी वर्गों का रखा गया ख्याल : मुंद्रिका राय, प्रदेश समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ : प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के बाद पूरे छतीसगढ़ में हर्ष का माहौल है, जिसको लेकर प्रदेश समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग मुंद्रिका राय ने कहा कि यह ऐतिहासिक है, ऐसा बजट आज तक कोई नही ला पाए। पुरानी पेंशन बजट में शामिल होने से लाखों परिवार के साथ आज सभी वर्ग के लोग खुश है।छत्तीसगढ़ की अभी तक की बजटो में यह बजट माननीय मुख्यमंत्री जी की नेतृत्व में हर वर्ग का ख्याल रखने वाली बजट है। जिससे छत्तीसगढ़ में चौतरफ़ा विकास होगा। आज विपक्ष के पास एक भी मुद्दा नही है। आज लगातार मुख्यमंत्री जी की सोच और कांग्रेस पार्टी की रीति निति से छत्तीसगढ़ महतारी की झोली हरा- भरा बगिया की तरह हर तरफ हरियाली है। प्रदेश की हर वर्ग जनता सरकार से खुश है। आज संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ चंद्रदेव राय के नेतृत्व व मुख्यमंत्री जी की आशीर्वाद से बिलाईगढ विधानसभा में चौतरफा विकास हो रहा है। वही इस बजट से अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, युवा बेरोजगार और किसान सब का ख्याल रखा गया है। इस बजट के पेश होने से दीपावली और होली की तरह लोग जश्न मना रहे है। इस बजट को लेकर मुंद्रिका राय ने राय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Latest News

बिलाईगढ़ : श्रीवास समाज ने आत्मानंद विद्यालय में 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…

बिलाईगढ़ : श्रीवास समाज ने आत्मानंद विद्यालय में 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प... बिलाईगढ़ : नगर पंचायत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!