जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : नगर पंचायत देवभोग में संचालित जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में युवा जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानो बेहरा, देवभोग मंडल महामंत्री अनीता उपाध्याय, लक्की कंप्यूटर कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक लखन बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 08 मेधावी छात्र-छात्राओं, तथा कक्षा 8वीं प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु चयनित 02 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक एवं अंग्रेजी शिक्षक हेमन्त यादव ने संस्थान की उपलब्धियों और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में कक्षा 5वीं के लिए जवाहर नवोदय परीक्षा, कक्षा 6वीं से 8वीं तक अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं प्रयास आवासीय विद्यालय की तैयारी, तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की कक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में संचालित की जाती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में जे.के. कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक एवं गणित एवं भौतिकी के शिक्षक त्रिनाथ कुमार बेमाल का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को न सिर्फ मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया, बल्कि जीवन में ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा भी दी। जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ, जिसने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल निर्मित किया।

Latest News

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न…बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा…

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न...बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा... बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!