Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के 119 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…सोनाखान में बस सेवा होगी प्रारम्भ
    Featured

    शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के 119 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…सोनाखान में बस सेवा होगी प्रारम्भ

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 10, 2025No Comments5 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के 119 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…सोनाखान में बस सेवा होगी प्रारम्भ, 75 लाख रुपये की लागत से सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का होग़ा निर्माण…हम होंगे कामयाब क़े तहत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौपा चाबी…

    बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 10 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने सोनाखान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारम्भ करने, सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 75 लाख, सियान सदन निर्माण हेतु 50 लाख, मड़ई मेला स्थल में शौचालय निर्माण हेतु 20 लाख देने, सोनाखान में इको टुरिज्म विकास एवं सड़क निर्माण हेतु राशि बजट में शामिल कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं आदिवासी समाज के 5 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज सोनाखान के पावन भूमि में शहिद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री के नाते दूसरी बार यहां आने का अवसर मिला है।राज्य की तरफ से उन्हें नमन है।

    उन्होंने कहा कि वे एक वीर सपूत थे, अंग्रेजी सरकार से हाथ नहीं मिलाया। गरीबों के अधिकार और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। अकाल के समय उन्होंने गरीबों को अनाज बांट दिया। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दे दी । शहीद वीर नारायण सिंह स्वाभिमान, अन्याय का प्रतिकार, संघर्ष और आत्मगौरव के लिये लड़ते रहे। हमें उनकी आदर्शो पर चलकर गरीबों का साथ देना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली घोषणा लगभग पूरी हो गई है।आज भी 101 करोड़ से अधिक के लोकार्पण -भूमिपूजन हो रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। हम होंगे कामयाब अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।आज भी नियुक्ति पत्र मिला है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को 2 साल होने वाला है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी क़ी गारंटी क़े तहत अधिकांश  वायदे पूरा कर दी है।

    आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि सोनाखान बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है।यहां से देश भर को संदेश जा रहा है। वीर नारायण सिंह की वीरता और शहादत को नमन।आज ही के दिन उन्हें रायपुर के जय स्तम्भ चौक में अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा फांसी दे दी गई।आज उन्हें हम शत शत नमन करते हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ते -लड़ते न्याय के लिए शहीद हो गए। शहीद वीर नारायण सिंह आकाल के समय भूख से त्रस्त जनता को गोदाम खोलकर अनाज को बांट दिया।इसी तरह आज साय सरकार हजारों गरीबों को आवास की चाबी सौंप रहे हैं। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का हर माह एक हजार रुपया खाता में जमा हो रहा है। अनेक कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है।

    कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत प्रतिवेदन में सोनाखान में आयोजित होने वाले शहीद दिवस एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।

    प्रमुख लोकार्पण कार्य…
    प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख रुपये 8 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना।ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना। ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल है।

    प्रमुख भूमिपूजन कार्य…
    प्रमुख भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग द्वारा 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण, 3 करोड 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण। 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण।2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में स्टापडेम निर्माण।2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण शामिल है।

    इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार अशोक जैन,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ धम्मशील गणवीर, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,042 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,334 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,206 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण…

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050582
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.