विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का हो रहा आयोजन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का हो रहा आयोजन…

- Advertisement -

अम्बिकापुर : विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 18/12/2023 से 24/12/2023 तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 18/12/2023 को दोपहर 2:00 बजे से किया गया। कार्यकम का शुभारंभ सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित तथा सरस्वती वंदना कर किया गया। इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुज के जीवन और कायों और उनके योगदान के प्रति जागरूक करना था। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत कार्यकम समन्वयक डॉ. व्ही. के. द्विवेदी द्वारा स्वागत भाषण देकर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ राम नारायण खरे द्वारा किया गया। संस्था के प्राचार्य महोदय द्वारा श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवम कायों के बारे मे गणित विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 32 वर्ष में उन्होंने गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर देश-विदेश मे विभिन्न सम्मान तथा उपलब्धिया हासिल कर नाम कमाया तथा उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार गुप्ता, सहायक प्राध्यापक गणित, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर ने श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के उद्देश्यों तथा छात्र-छात्रों को गणित के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा गणित मे विभिन्न प्रमेयो, त्रिकोणमिति आदि क्षेत्रों में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन श्री महीधर दुबे द्वारा दिया गया। इस कार्यकम के समन्वयक डॉ. व्ही. के. द्विवेदी एवम श्री महीधर दूबे हैं। इस दौरान महान गणिततज्ञ श्री निवास रामानुज के जीवन और कार्यों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर, मोडेल स्पीच, पेपर प्रस्तुतीकरण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 50 से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया है। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Latest News

बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…ग्राम बागलोटा में छापामार कार्यवाही कर 02 शराब कोचिया को बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही...ग्राम बागलोटा में छापामार कार्यवाही कर 02 शराब कोचिया को बिलाईगढ़ पुलिस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!