नगर पंचायत देवभोग में पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन…
गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग में प्रथम बार नगर पंचायत चुनाव के बाद आज अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन हुआ। एसडीएम डॉ तुलसी दास मरकाम ने अध्यक्ष राजेश तिवारी और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । पार्षद वार्ड क्रमांक 1 मंजुला प्रधान वार्ड 2 सूर्यकांत सिन्दूर, वार्ड 3 सुशील यादव ,वार्ड, 4चंद्रिका निषाद, वार्ड 5 पीताम्बर यादव, वार्ड 6 जयशंकर दाऊ, वार्ड 7 दुष्यन्त सिंह दोरिया, वार्ड 8 प्रतिभा अर्जुन सोनी, वार्ड 9 खीर लक्ष्मी सिन्हा, वार्ड 10 कमलेश अवस्थी , वार्ड 11 अनुतोष अवस्थी, वार्ड 12 कुन्ती बाई रेगें , वार्ड13 महादेव यदु, वार्ड 14 देवकी यदु, वार्ड 15 विनोद पाढ़े ने शपथ ली है। वही भाजपा से सुशील यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया शपथ ग्रहण के बाद राजेश तिवारी ने नगर के चमुखी विकाश का संकल्प लिया और कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, पर प्रमुखता से कार्य करगे उनकी पहली और प्रमुख समस्या पेय जल की समस्या को दूर करना इसके अलावा नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी कार्य को पूरा किया जाएगा ।शासन के सभी योजनओं का लाभ पारदर्शिता के साथ आम जनता तक पहुचाया जायेगा। और उन्हीने नगर को स्वच्छ, सुंदर ,और विकसित बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की कार्य क्रम में मुख्य अतिथि बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव , अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गोरी शंकर कस्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पदमलया निधि , अनुसूचित जाति मोर्चा श्री चंद्रशेखर सोनवानी , जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल ,कांगेस ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी, पूर्व कांगेस प्रदेश सचिव अरुण सोनवानी जिला सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल , जिला सदस्य देसबन्दू नायक, जिला अध्यक्ष भाव सिंग साहू बड़ी संख्या में नगरवासियों मौजूद थे।