जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के भीम तालाब में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए जिन्होंने कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी, एसपी विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ ज्योति पटेल समेत जिला अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया। बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए इससे हमारा शरीर निरोग रहता है। इस दौड़ भाग की जिंदगी में हमें कुछ समय अपने आप के लिए भी निकालनी चाहिए और योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। अगर हमारा शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो हम काम कैसे करेंगे। निरंतर योग अभ्यास से बड़े से बड़े बीमारी भी दूर हो जाता है।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण... बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जब्त किये गए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!