सारंगढ़ : तीर्थयात्रियों को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना…मथुरा वृन्दावन के दर्शन करेंगे तीर्थयात्री…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

सारंगढ़ : तीर्थयात्रियों को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना…मथुरा वृन्दावन के दर्शन करेंगे तीर्थयात्री…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थयात्रियों के जत्था को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तीर्थयात्रियों के लिए 30 अप्रैल से 3 मई 2025 तक मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृन्दावन को चिन्हित किया गया है। ये सभी यात्री जनपद पंचायत मुख्यालय से बस द्वारा बोर्डिंग स्टेशन रायगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किए गए। जिले के लिए प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप 112 यात्री एवं 4 अनुरक्षक की सूची अनुसार यात्री विशेष यात्रा ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर रामकुमार थूरिया, रामेश्वर पुरी गोस्वामी, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, सीईओ सारंगढ़ राधेश्याम नायक आदि उपस्थित थे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!