Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ में पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध…उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई…
    Featured

    बिलाईगढ़ में पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध…उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read12 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ में पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध…उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई…

    बिलाईगढ़ : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ द्वारा किसानों के हित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) से 19 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभावशील हो गया है।जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि अनुविभाग बिलाईगढ़ क्षेत्र में यह देखा जा रहा है कि कई कृषक फसल कटाई के उपरांत खेतों में बचे फसल अवशेष (पराली) को जला रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति और पोषक तत्व नष्ट हो रहे हैं तथा मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पराली जलाने से वातावरण में जहरीली गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

    इन गंभीर परिणामों को देखते हुए प्रशासन ने पराली जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कृषक इस आदेश की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर,सारंगढ़-बिलाईगढ़ को सूचनार्थ भेजी गई है। साथ ही तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बिलाईगढ़, भटगांव एवं सरसींवा को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जैसे पराली को खाद में बदलना या अन्य उपयोगी तरीकों से निपटान करना। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Featured

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,020 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,678 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,178 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,111 Views
    Don't Miss

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    By Ghatna ManchanFebruary 25, 20260

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो…

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048236
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.