Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » आम जनता के प्रत्येक आवेदन पर रहेगी साय सरकार की नजर…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार 2025…प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संग्रह किए जाएंगे आवेदन…
    Featured

    आम जनता के प्रत्येक आवेदन पर रहेगी साय सरकार की नजर…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार 2025…प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संग्रह किए जाएंगे आवेदन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanApril 8, 2025No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    आम जनता के प्रत्येक आवेदन पर रहेगी साय सरकार की नजर…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार 2025…प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संग्रह किए जाएंगे आवेदन…

    सारंगढ़ : राज्य और जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले जिनके लिए सभी योजनाएं संचालित की जा रही है, इसको लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में सुशासन तिहार 2025 संचालित करने का रूपरेखा तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन का समीक्षा करना और विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

    सुशासन तिहार में जनता की मांग, शिकायत का आवेदन लिए जाएंगे : सुशासन तिहार का शुरुआत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय (नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत) कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर “समाधान पेटी” रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें नि:संकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखंड मुख्यालय स्तर पर की जाएगी।

    आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में भी आवेदन संग्रह (प्राप्त) किये जा सकते हैं। पोर्टल में सुशासन तिहार का आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाईन व्यवस्था रहेगा। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से भी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक आवेदन को एक कोड देने की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

    दस्तावेजीकरण (रिकॉर्ड) : ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों ही तरीकों से प्राप्त आवेदनों का दस्तावेजीकरण (रिकॉर्ड) अच्छे से रखा जाएगा। प्राप्त आवेदनों को स्कैन करते हुए उसे कम्प्यूटर में अपलोड किया जाएगा, जिसका पावती आवेदनकर्ता को दिया जाएगा। निर्धारित प्रारूप में खाली आवेदन पत्र ग्रामवार, नगरीय निकायवार कोड सहित प्रिंट कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा सकता है।

    द्वितीय चरण : निराकरण के लिए संबंधित कार्यालय में भेजे जाएंगे आवेदन : आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित जिला जनपद,नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन हुआ आवेदन भौतिक रूप से भेजा जाएगा संबंधित विभाग या अधिकारी लगभग एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत करेंगे। इन आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला और राज्य स्तर किए जाएंगे।

    तृतीय चरण : समाधान शिविर – समाधान शिविर में आवेदकों के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। यह ग्रामीण और नगरीय निकाय में आवश्यकता अनुसार आयोजित किए जाएंगे। शिविर में 5 मई से 31 मई के दौरान प्रत्येक 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य आयोजित किए जाएंगे।

    समाधान शिविर के आयोजन की जानकारी : शिविर के आयोजन तिथि की जानकारी आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से और आवेदन की पावती के माध्यम से दी जाएगी। मीडिया के माध्यम से भी आम जनता को जानकारी दी जाएगी।

    शिविर के आवेदनों का निराकरण : शिविर में आवेदन संग्रह किए जाएंगे, जिनका निराकरण संभव होने पर तत्काल शिविर में ही किया जाएगा। शेष आवेदन का समाधान एक माह में कर आवेदक को सूचित करेंगे।

    शिविर में सुविधा : समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के लिए एक खंड स्तरीय अधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा, जो शिविर के समुचित संचालन को सुनिश्चित करेंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविर में भी की जाएगी।

    इस संबंध में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि वे स्वयं, उप मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन के अधिकारी भी कुछ शिविरों में शामिल होंगे तथा वहां आवेदकों से भेंटकर उनकी समस्याओं और निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन लेने, उनकी प्रविष्टि, मॉनिटरिंग एवं समाधान प्रक्रियाओं के लिए समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

    जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी : जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी हो और उन्हें आवश्यक जानकारियां समय पर उपलब्ध कराई जाए।

    विकास कार्यों का औचक निरीक्षण : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण उनके द्वारा किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। प्रभारी मंत्रीगण, प्रभारी सचिव भी अपने स्तर पर यह प्रक्रिया अपनाएंगे।

    समीक्षा बैठक का आयोजन : दोपहर के बाद जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति और विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। राज्य स्तर से बिंदुवार समीक्षा पत्रक उपलब्ध कराए जाएंगे।

    प्रेसवार्ता एवं विभिन्न संगठनों तथा नागरिकों से भेंट : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समीक्षा बैठक के उपरांत अथवा उपयुक्त समय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे और विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों से भेंट करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,024 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,682 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,190 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,114 Views
    Don't Miss

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    By Ghatna ManchanMarch 8, 20260

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष… धमतरी : युवा…

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048938
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.