बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत आज जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारियों का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन बिलाईगढ़ विधानसभा के टुंड्रा मंडल में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नवीन जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, सांसद गुहराम अजगले, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष जलान, प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू शामिल हुए। प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन व गौरीशंकर अग्रवाल ने आगामी 2023 24 में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दी एवम केंद्र सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओ को विस्तृत रूप से बताया कि आज प्रधानमंत्री देश के एक एक जनता के हितैषी के लिए व देश की सेवा के लिये कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अभ्यागत श्री नितिन नवीन जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम को सांसद गुहाराम अजगले, सारंगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ सुभाष जालान ने भी संबोधित किया। आज के इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी जगन्नाथ पडीकर, सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ सुभाष जालान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, अनुसूचित जाति प्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े, प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ,जिलाध्यक्ष प्रभारी निर्मल सिन्हा , विधानसभा प्रभारी गुलाब टिकरहिया , द्वारिका साहू , पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े , पुनिराम पटेल , मनोहर सरजाल , धीरज धिचित , रामनारायण देवांगन , संतीश रात्रे , मंडल अध्यक्ष धनेश साहू , मंडल अध्यक्ष टुंड्रा छत राम साहू , मंडल अध्यक्ष बया देवानंद नायक , मंडल अध्यक्ष सरसींवा झाड़ू राम साहू मंडल अध्यक्ष भटगांव झाड़ू राम चंद्रा , प्रियदर्शनी दिव्य , बैजू सोनवानी, टाइगर कुर्रे , दिनेश लाल जांगरे ,पुरेन्द्र मल्होत्तरा , संजय जांगड़े , बलिराम संडे , राजेश बरते ,कुलदीप जांगरे , ब्रम्हाण्ड मार्कण्डे , विनोद भारती, हेमचंद जांगरे , गिरवर निराला , रामप्रसाद साहू , संतराम साहू ,युवा मोचा मंडल अध्यक्ष नंदू साहू ,नारायण साहू ,राजा साहू , कार्तिक जायसवाल , गोसाइराम भारद्वाज ,लोकनाथ साहू ,देवेंद्र खूंटे ,दुर्गेश केशरवानी , सोमेश बंजारे , दुर्गेश साहू , हेतराम साहू ,सत्यनारायण साहू , राधा राकेश ,गौरी देवी सिंह ,कमलेश कुर्रे , नामदेव पटेल , त्रिलोक चंद देवांगन , टीकाराम जायसवाल ,खूबचंद मिरी ,प्रभुलाल जाटवर सहित बड़ी संख्या में संयुक्त मोर्चा के जिला, विधानसभा व मंडल के पदाधिकारिय एवम भाजपा नेता गण कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
इस दौरान भाजपा के रिति नीति से खुश होकर कुम्हारी और मोहतरा की महिलायें बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश किये। संयुक्त कार्यक्रम सम्मेलन का संचालन रामप्रसाद साहू व आभार प्रदर्शन गुलाब टिकरहिया ने किया।