Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Zika : कोरोना के बाद एक और वायरस का खतरा, यहां में मिले ज़ीका वायरस के 13 मामले…
    भारत

    Zika : कोरोना के बाद एक और वायरस का खतरा, यहां में मिले ज़ीका वायरस के 13 मामले…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 9, 2021No Comments2 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Zika Virus: कोरोना महामारी का प्रकोप थमा भी नहीं है और एक नये वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल में ज़ीका वायरस के 13 मामले मिले हैं। आपको बता दें कि जीका वायरस एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है, जो दिन में ही काटते हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में गुरुवार को जीका वायरस (Zika Virus) के कुल 13 मामले सामने आए। जांच के लिए इनके सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में भेजे गये थे, जिसमें 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य में जीका वायरस के मामलों का पता चला है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि केरल में जीका वायरस की सूचना मिली है।

    क्या हैं इसके लक्षण?

    राजधानी के एक अस्पताल में पिछले महीने एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला में बुखार, सिरदर्द और चकत्ते के लक्षण मिले थे। शुरुआती जांच में वायरस के माइल्ड पॉजिटिव संकेत दिखे और बाद में जांचे गए 19 सैंपल में से 13 सैंपल में जीका पॉजिटिव पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमि‍त मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है लेकिन उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक हफ्ते पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जिन 19 लोगों के सैंपल भेजे गये थे, उनमें डॉक्टर और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इनमें से 13 पॉजिटिव पाये गये हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, जीका वायरस के लक्षण भी डेंगू और वायरल की तरह ही हैं जैसे – बुखार, जोड़ों का दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, थकान, सिर दर्द और आंखों का लाल होना। संक्रमित होने पर जीका वायरस आमतौर पर एक हफ्ते तक संक्रमित व्यक्ति के खून में रहता है और संक्रमित मच्छर के काटने के 3 से 14 दिन बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। जीका वायरस पहली बार 1947 में युगांडा में बंदरों में पाया गया था। उसके बाद एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और प्रशांत द्वीपों में फैल गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,042 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,334 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,206 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण…

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050510
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.