कार्तिक जायसवाल
जैजैपुर : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सांसद गुहाराम अजगले ने जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरसी स्थित जय गुरुदेव जी के आश्रम पहुंच कर गुरुजी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की।
इस दौरानसांसद अजगल्ले ने उदबोधन में कहा कि ये संयोग नही मेरा सौभाग्य है कि आज गुरु पूर्णिमा का दिन है और आज मैं गुरुजी के इस पवित्र आश्रम में आप सब गुरु भाइयों के बीच उपस्थित हूं। उन्होंने कहा कि संतो द्वारा समाज कल्याण के लिए बनाए गए सिद्धान्तों का हमे अनुशरण करना है।
छत्तीसगढ़ : पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, 11 दिन बाद आरोपी पति गिरफ्तार…
कोरोना काल के आपदा का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि इस विषम परिस्थिति में केंद्र की मोदी सरकार इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए इस महामारी से निपटने के लिए जो प्रयास कर रही है वह वन्दनीय है। उन्होंने वैक्सीन के विरूद्ध चलाये गए भ्रामक प्रचार से दुर रहते हुए सभी को वैक्सीन लगवाने की अपील की।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से शगोपी सिंह ठाकुर जिला मंत्री, चेतन महंत मण्डल अध्यक्ष, नीलकंठ सोनी, श्रीमती मोहनकुमारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा, दुकालू राम पटेल मण्डल महामंत्री, देवीलाल चंद्रा, धनेश्वर चंद्रा, श्री भुवन साहू, सेत राम चंद्रा, रामकुमार चंद्रा, चीनी लाल चंद्रा, कलेश चंद्रा, बहारता चौहान सहित समस्त गुरुभाई व बहनें विशेष रूप से उपस्थित रहे।