बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अचानक दिल्ली रवाना, छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : प्रदेश की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बीच दिल्ली से कुछ वरिष्ठ नेताओं के पर्यवेक्षक बनकर रायपुर आने की भी चर्चा है।ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के नाम पर शुरू हुई छत्तीसगढ़ की राजनीतिक खींचतान शांत होती नहीं दिख रही है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज 3 बजे के करीब रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंच गए। पता चला कि वे दिल्ली जा रहे हैं। सिंहदेव की ओर से बताया गया कि वे पारिवारिक कारणों से दिल्ली जा रहे हैं, कल लौट आएंगे। अगस्त की शुरुआत से ही लगातार दिल्ली में जमें रहे सिंहदेव शनिवार रात को ही रायपुर लौटे थे। उस दिन उन्होंने बताया था कि विभागीय कामकाज पर ध्यान रखते हुए वे हाइकमान के फैसले का इंतजार करेंगे।

बिलाईगढ़ : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम पवनी में हुआ भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन, डांडिया नृत्य सहित मटकी फोड़ का हुआ आयोजन, प्रथम स्थान पर रहे अमित साहू की टीम…

रविवार को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। चिकित्सा शिक्षा विभाग और दवाओं की खरीदी की प्रक्रिया के बारे में निर्देश दिए। अगले कुछ दिनों में वे पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के साथ जीएसटी विभाग के कामकाज की समीक्षा करने वाले थे। अचानक उनके दिल्ली जाने से कई तरह के कयास शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सिंहदेव कल दिल्ली से लौटेंगे।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण... बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जब्त किये गए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!