Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : ट्रिपल मर्डर का हुआ खुलासा, एकतरफा प्रेम में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, हत्या करते देख लेने पर बेटे और ससुर को भी उतारा मौत के घाट…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : ट्रिपल मर्डर का हुआ खुलासा, एकतरफा प्रेम में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, हत्या करते देख लेने पर बेटे और ससुर को भी उतारा मौत के घाट…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 10, 2021No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : ट्रिपल मर्डर का खुलासा सरगुजा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस के मुताबिक इस घटना का मुख्य आरोपी मृतिका का वो प्रेमी है, जो उसे एक तरफा प्यार करता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद महिला से एक तरफा प्यार करता था. महिला के बार-बार मना करने पर आरोपी युवक महिला से नाराज था. आरोपी ने महिला को खुद का प्यार स्वीकार न करने पर जान से मारना चाहा महिला को मारते वक्त महिला के बच्चे और ससुर ने उसे देख लिया इस कारण आरोपी ने बच्चे और बुजुर्ग की भी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी युवक को धारा 302, 201 भादवी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक ने मामले में सामिल पुलिस कर्मियों को इनाम देने की घोषणा की है.

    छत्तीसगढ़ : तालाब में कूदकर युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में दो पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने का लगाया आरोप…

    सरगुजा जिले में स्थित थाना उदयपुर के ग्राम लेंगा से दिनांक 09-09-2021 की सुबह-सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लेगा के मेधूराम शिरदार पिता स्व किरूराम सिरदार उम्र 52 वर्ष उसकी बहू कलावती सिरदार पति स्व. भजन सिरदार उम्र 27 वर्ष एवं उसका पोता चंद्रिका सिरदार पिता स्व भजन सिरदार उम्र 10 वर्ष की गला काटकर और चाकू से मार कर निर्ममता पूर्वक किसी ने हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही तत्काल सरगुजा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काबले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवक शुक्ला एसडीओपी अंबिकापुर अखिलेश कैशिक, थाना प्रभारी उदयपुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही मौके पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे.

    Murder : जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था तीज का निर्जला व्रत, उसी ने रात को उठकर काट दिया गला, ये थी वजह…

    घटनास्थल में तीनों मृतकों की बॉडी अलग-अलग जगहों पर पड़ी हुई थी जिसमें बच्चे चंद्रिका की बॉडी घर से लगभग 40 मीटर की दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली, जिसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था एवं शरीर को चाकू से धोपा गया था. मृतक कलावती को भी चाकू से वार एवं गले को धारदार हथियार से काटा गया था. जिसका शरीर घर के कमरे के दरवाजे के पास पड़ा मिला. मृतिका के ससुर मेधु राम सिरदार के शरीर में भी कई जगहों पर चाकू से मारने के निशान पाए गए. जिसकी बॉडी घर के बाहर रोड किनारे पड़ी मिली. घटनास्थल को देखने के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जिसमें सदेहियों से पूछताछ करने हेतु एक टीम. टेक्निकल एनालिसिस करने हेतु साइबर की टीम, एफएसएल की टीम एवं परिवार से पूछताछ करने के लिए एक टीम का गठन किया गया. सभी को अलग-अलग टास्क दिया गया.घटनास्थल को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि संभवतः कोई जानकार आदमी ही इस घटना के पीछे है अत:एव पुलिस इस एंगल पर गांव वालों से पूछताछ करना शुरू कर दी.

    Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत…

    साथ ही परिवार के सभी रिश्तेदारों से भी पुलिस ने पूछताछ प्रारंभ कर दिया. इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त महिला के घर से कुछ दूरी पर रहने वाला अरविन्द सिरदार उर्फ वितना की उक्त घटना में संलिप्ता हो सकती है. अरविन्द से पूछताछ करने पर प्रारंभ में उसके द्वारा ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया गया. परंतु जब उससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसने बताया कि मुतिका के साथ वह प्रेम संबंध बनाने की इच्छा रखता था और महिला के द्वारा बार-बार इनकार करने पर 9 सितंबर की रात में लगभग 12:00 बजे वह कलावती को जान से मारने की नियत से उसके घर पहुंचा.

    छत्तीसगढ़ : प्रधानपाठक ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर की खुदकुशी, 24 घंटे बाद मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा ये…

    महिला के द्वारा दरवाजा खोलने के बाद मृतिका खाट पर बैठ गई एवम आरोपी पर चिल्लाने लगी कि रात में उसके घर क्यों आया है तभी आरोपी अपने पास रखें चाकू से मृतिका पर वार किया. मिली जानकारी के मुताबिक जिससे बचने के प्रयास में चाकू उसके बच्चे के पेट में जाकर लगा और उसका बच्चा हल्ला करते हुए दौड़ कर बाहर भागा. इस बीच आरोपी मृतिका को मारकर वहां से बाहर निकला, बच्चा कुछ दूर जाकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया था, आरोपी के द्वारा बच्चे पर पुनः चाकू से उसकी गर्दन पर वार करते हुए निर्ममता पूर्वक गला काटकर और चाकू से वार कर हत्या कर दिया.

    बिलाईगढ़ : ग्राम करियाटार में हुए हत्या की गुत्थी सुलझी, मृतक के पिता और भाई निकले हत्यारा, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार…तालाब में युवक को रस्सी और तार बांधकर फेक…

    बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मृतिका का ससुर मेधू राम निकल कर आया और उसे भी आरोपी के द्वारा मार दिया गया. आरोपी ने अपना जुर्म कबुल किया और बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त चाकू को खेत में छुपा कर रखा है साथ ही महिला की द्वारा प्रयोग में लाया जाने वाले मोबाइल को वह अपने साथ ले गया था. घटना के वक्त पहने हुए कपड़े जिसमें खून लगे हुए थे एवं मृतिका के मोबाइल को उसने जला दिया जले हुए कपड़े एवं मोबाइल को तथा चाकू को आरोपी के निशानदेही पर पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056244
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.