रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल से…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत पवनी में कल 25 अक्टूबर से श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ होगा।

रामायण गान प्रतियोगिता में समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार 15001 रुपये रखा गया है। वही द्वितीय पुरुस्कार 10001 रुपये शिक्षक नीलकमल साहू व उपाध्यक्ष नंदू साहू द्वारा, तृतीय पुरुस्कार 5001 रुपये सभापति नगर पंचायत पवनी अरुण साहू द्वारा, चतुर्थ पुरुस्कार 3001 रुपये डॉ. फूलचंद साहू द्वारा, पंचम पुरुस्कार 2101 रुपये पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पवनी लोकनाथ साहू द्वारा, षष्ठम पुरुस्कार 1001 रुपये फूलसिंह साहू द्वारा, सप्तम पुरुस्कार 1001 रुपये पार्षद नंदलाल साहू द्वारा, अष्ठम पुरुस्कार 1001 रुपये सुरेंद्र साहू द्वारा, नवम पुरुस्कार 1001 रुपये शिक्षक कोमल साहू द्वारा, दसम पुरुस्कार 1001 रुपये पार्षद करन साहू द्वारा प्रदान किया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने मानस मंडलियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

