छत्तीसगढ़ : तीज मनाकर घर लौट रहा था परिवार, अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे, एक बच्चे को ट्रक ने कुचला…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भिलाई : तीजा मनाकर रायपुर से देवबलोदा चरोदा लौट रहा एक परिवार शुक्रवार की रात को हादसे का शिकार हो गया। एक ही बाइक से परिवार के पांच लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में डीएमसी के पास सड़क के गड्ढे में भरे मुरम से बाइक अनियंत्रित हुई और सभी लोग नीचे गिर गए।

छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से गिरने से किन्नर की दर्दनाक मौत…

- Advertisement -

बाइक पर एक 12 साल भी बच्चा था। जो नेशनल हाइवे पर जाकर गिरा और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसके सिर को कुचल दिया। वहीं तीन अन्य लोग घायल भी हुए। जिसमें एक बच्ची की स्थिति ज्यादा गंभीर है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी पुलिस ने शव को मरच्यूरी भिजवाया और आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बलौदाबाजार : 4 वर्षीय मासूम के हत्या के आरोप में बुआ गिरफ्तार, कुएं में मिला था मासूम का शव, गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था, जानिए क्या थी हत्या की वजह…

मिली जानकारी के अनुसार देवबलोदा चरोदा निवासी लक्ष्मीनारायण चेलक शुक्रवार की रात को अपनी बाइक से अपनी पत्नी माया चेलक, बेटे करन चेलक (12), बेटी श्रद्धा चेलक (8) और पीहू (6) को लेकर रायपुर से घर लौट रहा था। उसकी पत्नी तीजा मनाने के लिए रायपुर गई हुई थी। वहां से वे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही बाइक से थे। डीएमसी कुम्हारी के पास सड़क पर बिखरे मुरम से उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और सभी लोग नीचे गिर गए। बीच में बैठा करन चेलक नेशनल हाइवे के बीच में आ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसके सिर को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा करन की मां माया चेलक और दोनों बहनें श्रद्धा और पीहू भी घायल हो गई। वहां से गुरह रहे लोगों ने सभी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से पीहू की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ : जंगल के अंदर मिला नर कंकाल, पेंड पर बंधा था फंदा और नीचे थी खोपड़ी व हड्डी…

डीएमसी के पास रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के चलते उन गड्ढों में पानी भर जाने के बाद और ज्यादा हादसे हो रहे थे। इस कारण से वहां के गड्ढों में मुरम भर दिया गया था। लेकिन, मुरम से दो पहिया वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी और गाड़ियां अनियंत्रित हो रही हैं। शुक्रवार की रात को भी मुरम के चलते ही गाड़ी अनियंत्रित हुई। जिसके चलते ये हादसा हुआ।

छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से गिरने से किन्नर की दर्दनाक मौत…

सड़क हादसे के चलते सप्ताह भर के भीतर चार लोगों की मौत हुई है। इसके पहले बुधवार को नवातरिया खेदामारा के पास एक डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। वो घटना भी बदहाल सड़क के चलते हुई थी। उस घटना में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सड़क पर पेचवर्क कर उसकी मरम्मत शुरू की है। लेकिन, नेशनल हाइवे की सड़कों पर कहीं भी मरम्मत नहीं की जा रही है।

टीआइ कुम्हारी एसएन सिंह ने कहा कि घटना में एक बच्चे करन चेलक की मौत हुई है। वहीं उसकी बहन पीहू चेलक गंभीर रूप से घायल है। आरोपित ट्रक चालक को भिलाई-3 के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!