छत्तीसगढ़ : महिला के साथ रेप करने के बाद युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया लकड़ी से वार, गंभीर हालत में पीड़िता को कराया गया अस्पताल में भर्ती…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने महिला से बलात्कार के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं है। आरोपी युवक रेप की घटना के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखुरी गांव का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, रविवार को 35 साल की महिला अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मिलन बरिहा उसके घर पहुंचा। उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में पड़े लकड़ी के एक टुकड़े से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और घटनास्थल से भाग निकला।

छत्तीसगढ़ : पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन, प्रदेश में शोक की लहर…

उधर, परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें महिला बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। उसने पूरी जानकारी दी। फिर परिजन ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!