बलरामपुर : पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी की मनाई गई पुण्यतिथि…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

आकेश्वर यादव
बलरामपुर : जिले के राजपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी की आज पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में कांग्रेसियों ने मनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार सोनी ने स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी को याद करते हुए उनसे जुड़े हुए कई संस्मरण सुनाए तथा रामायण की पंक्तियों के अलावा रुद्राष्टक का भी वाचन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा की समूचे ब्लॉक के हर बूथ तक कांग्रेस को स्थापित करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी, जिसका फायदा अब तक पार्टी को मिल रहा है। सेवाभावी, धर्म निष्ठ होने के अलावा आम लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहने के कारण आज भी आम लोगों ने नहीं भूले हैं। क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ के कारण हमारी पीढ़ी के साथियों के बीच वे राजनीति के गुरु माने जाते हैं, उन्होंने सदैव शुचिता ईमानदारी से समग्र विकास के लिए कार्य किया था।

पुण्यतिथि के अवसर पर आज उपस्थित अन्य लोगों में नारद तिवारी, सुरेश सोनी, आईबीसी के संवाददाता अरुण सोनी ने भी अपने संस्मरण सुनाए और उन्हें एक अच्छा नेता बताया।

आयोजन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, डॉ बी एन द्विवेदी, सतेन्द्र पाण्डेय, खोरेन खलखो, सुनील सिंह, जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज, सुरेश सोनी, पूरन जायसवाल, सुधीर अम्बष्ट, विद्यानंद दुबे, विकाश सोनी, सुनील भगत, बबलू खान, सुदामा राजवाड़े, नीरज तिवारी, संतोष सोनी, राहुल भारती, दीपक, निश्चल तिवारी, पितरूस व मरियानुस सरजू राम व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!