Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलरामपुर : बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास, बोले- सरकार व संगठन के बीच तालमेल नहीं होने का चुनाव में होग़ा नुकसान…
    छत्तीसगढ़

    बलरामपुर : बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास, बोले- सरकार व संगठन के बीच तालमेल नहीं होने का चुनाव में होग़ा नुकसान…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 20, 2021No Comments6 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    आकेश्वर यादव
    बलरामपुर: जिले के राजपुर ब्लाक में कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन में नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच विधायक के कामकाज को लेकर नाराजगी दिखी। एक कार्यकर्त्ता ने तो यहां कह दिया कि जिसके पास पैसा है विधायक उसका है। हमें भाजपा सरकार में जितनी परेशानी नहीं हुई उससे अधिक अब हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि चुनाव में कड़ी मेहनत कर उन्होंने विधायक बनाया है लेकिन उनकी पूछ परख नहीं हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ऐसा बोलने से रोकने की कोशिश करते दिखे।

    अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के अथक प्रयास से ही कांग्रेस की सरकार बनी है और यह प्रयास सतत् चलना चाहिए ताकि न केवल प्रदेश में बल्कि देश में भी कांग्रेस की सरकार बने हर बूथ पर दोगुनी ताकत से मेहनत करनी है बुथ सेक्टर और जोन का नए सिरे से गठन करना है,ब्लॉक स्तर पर बुलाई गई मीटिंग का मकसद यही है कि संगठन को और मजबूत किया जाए आप सबों की बात सुनी जाए आप सबों की राय ली जाए और आप सबों की बात और राय प्रदेश स्तर तक पहुंचाई जाएगी आप इस सरकार की ताकत है जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कई कामों की सूची गिनाई और कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष ने आप सबों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कामों की पूरी सूची तैयार करके सौंपी है उसके बारे में गांव के लोगों को बताएं कि हमारी सरकार कितना अच्छा और बेहतर काम कर रही है।

    इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी के.पी.सिंह ने कहा कि, बैठक में एक बात समझ आया कि आप सभी मुखिया से नाराज हैं। काफी मेहनत किए उन्हें जीताने में आप लोग जिसका विरोध कर रहे हैं अगले चुनाव में पार्टी आप सबसे रायशुमारी करेगी और फिर टिकट दी जाएगी।

    संगठन के ब्लाक प्रभारी अजय सोनी ने कहा कि बूथ स्तर पर काग्रेस मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे सरकार रहने पर सब की पूछ परख होती है अच्छा काम हो रहा है सरकार के स्तर पर और संगठन के स्तर पर इस ब्लॉक में जो काम हो रहा है वह दूसरे ब्लॉक के लोगों के लिए भी अनुकरणीय है ऐसा काम हर ब्लाक में होना चाहिए आज जो बातें कार्यकर्ताओं के बीच से आई है उसे हम हर स्तर पर पहुंचाने की कोशिश और प्रयास करेंगे और हमारे लिए खुशी की बात है कि कार्यकर्ता अपनी बात मुखर होकर कह रहे हैं और संगठन के लिए यह ब्लॉक बेहतर काम करता रहा है और चुनाव में अच्छे परिणाम देते रहा है मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं कि आने वाले समय में भी यह सिलसिला यूं ही जारी रहे।

    राजपुर ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि ज़ब कांग्रेस सत्ता में होती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का महत्व बढ़ जाता है, कार्यकर्ताओं के ऊपर दोहरी जवाबदेही होती है उन्हें ज्यादा मेहनत करना होता है क्योंकि हर कार्यकर्ता वह अपने पदाधिकारियों और सत्ता में बैठे लोगों से काफी उम्मीदें होती हैं और जनता कार्यकर्ता से भी बहुत सारी अपेक्षाएं रखने लगते हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं को सबको साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी और सब को संतुष्ट करने की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्यकर्ताओं के बिना कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती है। पिछले चुनाव में आप सब कार्यकर्ताओ ने ही भाजपा की गलतियों को उजागर कर जनता तक पहुंचाया और कांग्रेस की सरकार बनी। अब हमें कांग्रेस को बूथ स्तर पर भी और अधिक मजबूत करना है। हालत कितने भी खराब हों, हमको आपको हर हाल में मिलजुल कर भाजपा से लड़ना है समाज को बांटने वाली नीतियों के विरुद्ध एकजुट रहना है। कांग्रेस के लोग जहां भी खड़े होते हैं वहां विषम हाल में भी जीतते हैं।

    मनरेगा प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष चंदर यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच सही माहौल नहीं है, कार्यकर्ताओं को ताकत नहीं मिल रहा है, विधायक लोग जीतने के बाद भूल जाते हैं कि उन्हें हम लोगों ने बनाया है,यह बेहद जरूरी है कि वे लोग हम सबकी सुने।
    पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कन्नी लाल जायसवाल ने कहा कि सरकार ने कर्ज माफ किया और 25 रुपए किलो में धान ख़रीदा,15 साल तक हम विपक्ष में रहे लेकिन अब सरकार बना है तो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है उसे कम नहीं होने देना है।

    हमनें टिकट दिलाया लेकिन अब भूल गए :- किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम बिहारी यादव ने कहा कि एकजुटता से हमनें सरकार बनाया। सरकार में होने पर कार्यकर्ताओं को मान सम्मान का उम्मीद रहता है लेकिन उसमें कमी दिखता है।

    पार्षद पूरनचंद जायसवाल ने कहा कि 15 साल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया,अब ढ़ाई साल बीत जाने के बाद अब लग रहा है कि हम लोग विपक्ष के हैं। जबकि 90 में 88 टिकट बट गया था लेकिन सामरी विधानसभा का टिकट फाइनल नहीं था। तब ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष टी.एस. सिंहदेव के पास गए तब चिंतामणि जी को टिकट मिला था, इससे समझना चाहिए संगठन सर्वोपरी है, लेकिन अब चाहे विधायक सुने या न सुने हमें संगठन के लिए काम करना है।

    900 वोट दिलाया लेकिन फोन नहीं उठाते :- विनोद रस्तोगी ने कहा कि कार्यकर्त्ता युद्ध स्तर पर चुनाव के समय लड़ता है, लेकिन चुनाव के बाद उसका हमेशा साथ दें, अनदेखा न करें। ऐसा हुआ तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कभी नहीं आएगी। दया राम ने कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ अपने गांव से 900 वोट दिलाया लेकिन अब विधायक उनका फोन तक नहीं उठाते, वे गांव आते हैं तब भी उन्हें नहीं बताते, विधायक पैसा वालों के हो गए है।

    कुसमी ब्लाक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि राजपुर का ब्लाक कांग्रेस परिवार बेहद मजबूत है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम 70 से अधिक सीट जीतेंगे। मेरे मन में भी पीड़ा है, लेकिन जिला अध्यक्ष के कहने पर उस कष्ट को छिपाकर हैं। हम बिना कार्यकर्ताओं के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकते। सत्ता व संगठन के बीच तालमेल नहीं है। आपके निर्देश का पालन तो करेंगे लेकिन पीड़ा तो पीड़ा है। मेरे प्रदेश अध्यक्ष ने आज तक मुझसे कभी बात नहीं किया। कुछ दिनों पहले सरकार में उपापोह हुआ लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से एक शब्द नहीं निकला वहीं भाजपा ने कई मुख्यमंत्री बदल दिया। विधायक हम बनाते हैं वो संगठन नहीं बनाते।

    सरगुजा जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह ने कहा कि उम्मीद थी कि 15 साल बाद हमारी सरकार आई है तो हमारा काम होग़ा लेकिन चुनाव जीतने के बाद नेता भाग रहे हैं। कार्यकर्त्ताओं का भी सत्ता में भागीदारी होना चाहिए। अगर कांग्रेस को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाना है, कार्यकर्ताओं की शिकायत है उनकी नहीं सुनी जाती है, सत्ता के तीन साल बाद भी हमारे कार्यकर्ताओं को सोसायटी तक नहीं मिला। सत्ता व संगठन के बीच भवायह टकराव है जो भविष्य के लिये खतरनाक है। ऐसे में संगठन बिखर जाएगा।

    कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारद तिवारी, शनि राम, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस खोरेन खलखो, प्रमोद ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम, मनपतिया सिंह, अचिंराशु मिश्रा, रुपेश यादव, जफर खान, विद्धानन्द मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,059 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,689 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,426 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,225 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    By Ghatna ManchanApril 4, 20260

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल… बिलाईगढ़ : धान…

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1052659
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.