Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : गढ़बो कुष्ठ मुक्त बिलाईगढ़ थीम पर हुआ विशेष स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 3 हजार 2 सौ से अधिक व्यक्तियों की हुई जाँच, 21कुष्ठ रोगियों की हुई पहचान…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : गढ़बो कुष्ठ मुक्त बिलाईगढ़ थीम पर हुआ विशेष स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 3 हजार 2 सौ से अधिक व्यक्तियों की हुई जाँच, 21कुष्ठ रोगियों की हुई पहचान…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanOctober 3, 2021No Comments4 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पूरे जिले में कुष्ठ रोग के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम, सर्वे एवं कुष्ठ मुक्त हेतु संकल्प जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में सबसे अधिक 38% कुष्ठ के केस विकासखंड बिलाईगढ़ में पाए जाते हैं। ब्लॉक के 51 गांव ऐसे हैं जहां कोई ना कोई कुष्ठ का मरीज अवश्य है। इसे देखते हुए इस दिन गढ़बो कुष्ठ मुक्त बिलाईगढ़ थीम पर कार्य करते हुए बिलाईगढ़ विकासखंड के 6 ग्राम छिर्रा, गोविंदवन, बेलटिकरी, गिरसा , भिनोदा में एक विशेष कुष्ठ रोग खोज स्वास्थ्य सर्वेक्षण का कार्यक्रम रखा गया। इस खोज में ना केवल स्थानीय चिकित्सा स्टाफ सम्मिलित हुए अपितु संपूर्ण जिले के 6 विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सेज और काउंसलर की एक सम्मिलित टीम बनाकर उक्त ग्रामों में आम जन से व्यक्तिगत संवाद करते हुए सन्देहास्पद कुष्ठ मरीजों की पहचान करने के बाद उन्हें कन्फर्म कर दवाई की व्यवस्था की गई। उक्त ग्रामों में कुल 17 टीम के माध्यम से 3 हजार 2 सौ 5 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 39 कुछ लोग संदेहास्पद पाए गए। जबकि 21 मरीज कंफर्म हुए इनमें से पीबी के 13 एवं एमबी के 7 मरीज खोजे गए, सभी का उपचार शुरू किया गया। जिले के चिकित्सकों को अपने बीच पा कर गांव की जनता का भी रुझान सहयोगात्मक रहा और लोग अपनी स्वास्थ्यगत समस्या हेतु खुल कर सामने आये।

    राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ एफ.आर. निराला ने बताया कि कुष्ठ एक बैक्टीरिया जनित संक्रामक रोग है जो बहुत ही धीमी गति से शरीर में फैलता है, इसलिए कई बार लक्षण सामने आने में 4 से 5 साल का समय लग जाता है। सुन्न होना, तापमान में बदलाव महसूस ना होना, स्पर्श महसूस ना होना यह कुष्ठ के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त नसों का क्षतिग्रस्त होना, त्वचा पर फोड़े चकत्ते बनना खासकर दर्द रहित, त्वचा पर सपाट व पीले रंग के घाव या धब्बे बनना,आंखों में सूखापन होना एवं बड़े-बड़े अल्सर बनना, समय के साथ उंगलियां छोटी हो जाना, चेहरे का रूप बिगड़ना ये कुष्ठ रोग के लक्षण है। कुष्ठ का इलाज पूरी तरह से संभव है, कोई भी व्यक्ति जिसे रोग है वह एमडीटी की दवाई खाकर इससे मुक्त हो सकता है। यह दवाई हर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क उपलब्ध है। उक्त कार्यक्रम के दौरान सबसे विशेष बात यह रही कि ग्राम गोपालपुर के वेलनेस केंद्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ प्रदीप कुंडू के सहयोग से कुष्ठ के मरीजों के लिए परीक्षण एवं प्रबंधन के लिए एक पीओडी शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से रोग के कारण होने वाली विकृति से बचाने का तरीका और उसे बढ़ने से रोकने हेतु प्रबंधन जैसे जल -तेल उपचार की जानकारी मरीजों को दी गई। इस शिविर में 12 लोगों की जांच की गई जिसमें से 8 संदेहास्पद पाए गए विकृति युक्त मरीजों को पानी का टब, तेल एवं एमसीआर चप्पल भी निशुल्क वितरित की गई। ग्राम खम्हरिया के 40 वर्षीय रामेश्वर यादव एवं मोहतरा के 52 वर्षीय नवधा ने बताया कि उन्हें नसों में इस बीमारी के कारण समस्या हो रही थी जिसके निदान के लिए उन्होंने कुष्ठ की दवाई का सेवन किया और डॉक्टर की सलाह पर अमल करते हुए जल तेल के उपचार से अब वह काफी ठीक हो चुके है।

    छत्तीसगढ़ : करंट की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर गए दो नाबालिग बच्चियों की मौत, जानवरों का शिकार करने लगाया गया था करंट…

    इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा द्वारा प्रत्येक सर्वे गांव में भ्रमण किया गया एवं पश्चात शाम को पूरी टीम की समीक्षा बैठक भी रखी गई। बैठक में कुष्ठ के संबंध में नोडल अधिकारी और सीएमएचओ ने एसीडीआर रजिस्टर मेंटेन रखने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा उपलब्ध करवाने,दवाई का भंडार पर्याप्त रखने,आवश्यकता पड़ने और प्रशिक्षण देने के निर्देश बिलाईगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।कार्यक्रम का समन्वय प्रभारी जिला कुष्ठ सलाहकार डॉ सुजाता पांडेय द्वारा किया गया। जबकि टीम लीडर के रूप में बीएमओ, सिमगा से डॉक्टर पारस पटेल, कसडोल से डॉक्टर अंजन सिंह चौहान, पलारी से डॉ एफ आर निराला, बलौदाबाजार से डॉ राकेश कुमार प्रेमी, बिलाईगढ़ से डॉक्टर राजेश प्रधान ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम हेतु उक्त गांवों के सरपंचों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,894 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062523
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.