Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत पैन इंडिया अवेयरनेस एन्ड आउटरीच कार्यक्रम के तहत 14 नवम्बर को व्यवहार न्यायालय एवं ग्राम देवपुर, नगरी में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने निकाली “जागरूकता रैली”…
    Featured

    आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत पैन इंडिया अवेयरनेस एन्ड आउटरीच कार्यक्रम के तहत 14 नवम्बर को व्यवहार न्यायालय एवं ग्राम देवपुर, नगरी में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने निकाली “जागरूकता रैली”…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 15, 2021No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    नगरी : देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आदिवासी विकासखंड नगरी में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत माननीय नालसा एवं सालसा के निर्देशानुसार जिला सत्र न्यायाधीश धमतरी डॉ. सुधीर कुमार एवं कलेक्टर धमतरी श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में “पैन इंडिया अवेयरनेस एन्ड आउटरीच अभियान” के अंतर्गत दिनाँक 8 नवम्बर 2021 से प्रारंभ हुए विविध कार्यक्रम का समापन बाल दिवस 14 नवम्बर 2021 को व्यवहार न्यायालय नगरी में न्यायाधीश श्री भावेश कुमार वट्टी के मुख्य आतिथ्य तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन हुआ इस अवसर पर नगरी ब्लॉक के स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों के द्वारा न्यायालय परिसर से ग्राम देवपुर तक न्यायाधीश श्री भावेश कुमार वट्टी एवं बीईओ सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में “जागरूकता रैली” निकाली गई । जागरूकता रैली में सम्मिलित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के द्वारा उत्साहपूर्वक देशभक्तिपूर्ण , आज़ादी के अमृत महोत्सव के नारे , विधिक जागरूकता एवं कोविड-19 सम्पूर्ण टीकाकरण जागरूकता के नारे लगाए गए। समापन अवसर पर न्यायाधीश श्री भावेश कुमार वट्टी ने विद्यार्थियों को न्यायालय परिसर का भ्रमण करवा कर , भारत के कानूनों एवं विधिक संबंधी जानकारी बताकर प्रेरित किया । इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को देश की “आज़ादी के अमृत महोत्सव” का महत्व बताते हुए श्रेष्ठ नागरिक कर्तब्यों का पालन करने के आह्वान किया । बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में प्राचार्य पी सी झा, पैरा लीगल वालंटियर्स सुरेश कुमार साहू, सी पी महिलांगे, न्यायालय कर्मचारी बी आर सूर्यवंशी, रामेश्वर देवांगन, मुल्कराज साहू, आरक्षक द्वय हरिशंकर सिन्हा,जितेंद चंद्राकर, नगर सैनिक द्वारिका साहू, स्काउट सचिव दुधेश्वर नाथ साहू, व्याख्याता श्रीमती तुलसी ध्रुव, संकुल समन्वयक अतुल ध्रुव, स्काउट मास्टर हेमंत जांगड़े, शशि बंसोड़, वंदना सोम, गायत्री बोदले,शेष कुमारी साहू,लता चाणक्य, शिक्षक –शिक्षिकाएं , स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं,युवाओ सहित नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्राचार्य एस के प्रजापति द्वारा किया गया। इसी प्रकार 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर लोगों को कोविड-19 सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान हेतु जागरूक करने की दृष्टिकोण से नगरी में सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या नगरी से नगर भ्रमण करते हुए आज़ादी का अमृत महोत्सव तथा कोविड-19 सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान पर आधारित “जागरूकता रैली” निकाली गई । कोविड -19 सम्पूर्ण टीकाकरण जागरूकता रैली में बीईओ नगरी सतीश प्रकाश सिंह , प्राचार्य द्वय एस के प्रजापति , पी सी झा , संकुल समन्वयक लोमस साहू , उमेश सोम सहित स्कूली छात्र-छात्राएं , स्काउट-गाइड के बच्चे , शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,024 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,682 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,191 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,114 Views
    Don't Miss

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    By Ghatna ManchanMarch 8, 20260

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष… धमतरी : युवा…

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048964
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.