Author: Ghatna Manchan
रायपुर : जेसीआई मेडिको सिटी रायपुर द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से राज्य के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने प्रदेश के चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. सिंहदेव ने कहा कि चिकित्सकों के द्वारा की गई सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करने का यह खास अवसर है. कोरोनाकाल में चिकित्सकों के द्वारा की गई निःस्वार्थ सेवा को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के प्रति समर्पण और करूणा भाव ही उन्हें शीघ्र रोगमुक्त करता है.राज्य सरकार की चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन…
Breaking : केंद्र के बराबर हुआ राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता…अतिथि शिक्षकों का बढ़ा वेतन…मितानीन, पटवारी सहित…देखिए भुपेश सरकार की महत्वपूर्ण घोषणाएं… रायपुर : राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब केंद्र के बराबर हो गया है। वहीं चिर प्रतिक्षित गृहभाड़ा भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार अभी अपने कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है, वहीं भूपेश सरकार ने अब अपने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी कर दिया है। 15 दिन के भीतर ये दूसरी बार महंगाई भत्ता बढ़ा है। अनुपूरक बजट के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की 2000 करोड़ रूपए की महत्वपूर्ण…
बलौदाबाजार : ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों के उड़े चिथड़े…2 की हालत गंभीर… बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमका हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका इतना जबरदस्त की तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के चीथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि अचानक से ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। वहीं घायलों…
बलौदाबाजार : फांसी के फंदे पर लटका मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस… बलौदाबाजार : जिले के गिधपुरी में एक शिक्षक का घर में फांसी के फंदे पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, गिधपुरी थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक भुवन लाल पूर्वे की लाश उसके ही घर में लटकी मिली, इसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट…
भटगांव : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जमगहन के खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश 8 जुलाई को मिली। ग्रामीणों की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी राजेश साहू द्वारा अपने स्टाफ़ के साथ पहुंच कर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ भेजा गया। वही अज्ञात शव की पहचान पति राम राज जाति गोंड निवासी पामगढ़ चंडीपारा जिला जांजगीर चांपा के रूप में किया गया। पोस्टमार्टम में मृतक के साथ मारपीट होना पाया गया। वही कार्यवाही में भटगांव थाना प्रभारी राजेश साहू ने मुखबिर की सूचना के आधार एवं सीसी टीवी…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत समीपस्थ ग्राम लिमतरी के स्कूली बच्चे स्कूल भवन जर्जर होने के कारण मैदान पर पढ़ाई करने को मजबूर है। हालात ऐसा है कि भवन अंदर पढ़ने पर भवन गिरने का डर लगा रहता है और वही मैदान पर बैठकर पढ़ाई करने से बाहर धूप और उमस गर्मी से बच्चे हलकान होते है। जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके बावजूद भी कोई उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। बता दे कि शास. पूर्व माध्य. शाला लिमतरी भवन का छत पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है, वही प्राथमिक शाला लिमतरी भवन…
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…भूपेश कैबिनेट में शामिल हो सकते है मोहन मरकाम…
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…भूपेश कैबिनेट में शामिल हो सकते है मोहन मरकाम… रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से राजनीति दलों में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन किया गया था वहीं अब दूसरे ही दिन सत्ता में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खबरों के मुताबिक, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उनकी स्थान पर पूर्व पीसीसी चीफ व कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम शिक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि…
Big Breaking : दीपक बैज बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष…देखे आदेश… रायपुर : दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाये गए। जिस पर सीएम भुपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी। देखे आदेश…
बिलाईगढ़ : शाला भवन के लिए तरस रहे स्कूली बच्चे…संबंधित नही दे रहे ध्यान…जल्द कार्यवाही नही होने पर ग्रामीण करेंगे स्कूल में तालाबंदी… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के शास. पूर्व माध्य. शाला लिमतरी भवन का छत पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है, वही प्राथमिक शाला लिमतरी भवन की दीवारों से आर पार देखा जा सकता है, ऐसे में जान हथेली पर रखकर बच्चे पढ़ाई करने को विवश है। जी हां यह आलम तब का है जब राज्य सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री स्कूल जतन” के तहत 2 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के भटगांव क्षेत्र के युवक युवतियों को अब स्थानीय स्तर पर फ्री कोचिंग की सुविधा मुहैया हो पाएगी। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के विशेष प्रयासों से फ्री कोचिंग ‘सारबिला कैरियर अकादमी’ का विस्तार जिले में सतत् बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत भटगांव में सांस्कृतिक भवन पुराना बस स्टैंड में सारबिला अकादमी का शुभारम्भ संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक श्री चंद्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य में आज किया गया। इसमें कक्षा दसवीं से लेकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत सभी आयुवर्ग के युवक युवती जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीएससी, व्यापमं, एसएससी,…
