Author: Ghatna Manchan
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने सभी विभाग प्रमुखों को सूचित किया कि अब से प्रत्येक बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक होगी, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभाग जिनके आफिस नवगठित जिले में नहीं हैं, उन्हें सूचित किया कि वे 7 जनवरी से पूर्व अपने…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में शासन की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के समस्त गौठानों में पुन: 30 दिसंबर को पैरादान महाअभियान मनाया जाएगा। जिसके तहत अधिक से अधिक मात्रा में गौठानों में पैरादान किया जाएगा। पैरादान महाअभियान हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खेत ले पैरा ला सकेलबो गरूवा मन के जिंदगी ना बदलबो का नारा दिया गया है। गौरतलब है कि धान कटाई का कार्य अब समाप्ति की ओर है, ऐसे…
रायपुर : एक बार फिर CG बोर्ड परीक्षा पर कोरोना संकट के बादल छाने लगे हैं. संकट इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 ने भारत में दस्तक दे दी है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 30-40 दिन के भीतर संक्रमण पहुंच सकता है. ऐसे में अभिभावकों को चिंता हो रही है कि बोर्ड परीक्षा का अब क्या होगा ? प्रदेश में कोरोना की संभावित लहर से निपटने के लिए तमाम तैयारियां हो रही हैं. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हॉस्पिटल व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल भी किया गया है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने…
बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ विधानसभा द्वारा 30 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे छ.ग. के कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आम सभा का आयोजन नगर पंचायत बिलाईगढ़ इंद्रा मार्केट में किया गया है। बीजेपी बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष मा. धनेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आमसभा में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी, रायपुर लोकसभा मा.सांसद सुनील सोनी जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी श्री निर्मल सिन्हा जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जाजंगीर चांपा लोकसभा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले जी, भाजपा अनु जाति मोर्चा…
छत्तीसगढ़ में यूट्यूबर ने किया सुसाइड : 2 दिन पहले लड़की ने बनाई थी क्रिसमस रील; घर की छत पर फंदे से लटका मिला शव… छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक यूट्यूबर ने सुसाइड कर लिया है। युवती ने 2 दिन पहले ही इंस्टाग्राम में क्रिसमस रील बनाकर अपलोड किया था। मगर अब उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। https://ghatnamanchan.com/sarangarh-bilaigarh-collector-dr-siddiqui-announced-three-local-holidays-for-the-calendar-year-2023/ केलो विहार कॉलोनी में रहने वाले एचआर नागवंशी वर्तमान में अंबिकापुर में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं। नागवंशी की 2 बेटी…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कैलेण्डर वर्ष 2023 में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के जारी अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने 20 जून 2023 मंगलवार को रथयात्रा, 13 नवंबर 2023 सोमवार गोवर्धन पूजा एवं 23 नवंबर 2023 गुरूवार देवउठनी एकादशी व्रत को जिले के स्थानीय अवकाश के रूप में घोषणा की है। उक्त अवकाश कोषालय/उप कोषालय तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कोरोना को लेकर राज्य के सभी जिला अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। वर्तमान में चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे के बाद भारत में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट बीएफ. 7 से निपटने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने सारंगढ़ जिला अस्पताल पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। केंद्र सरकार के निर्देश पर आज जिला अस्पताल, सारंगढ़ में मॉकड्रिल की गई। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में कोरोना की तैयारियों जैसे मरीजों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता, ऑक्सीजन…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में आए दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं। ग्राम पिपरडुला, सरसींवा निवासी शिव कुमार सोनी जनदर्शन में बकरी पालन हेतु ऋण के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। इस संबंध में कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भटगांव नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी अक्षय कुमार ने ईपीएफ राशि न मिलने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन…
रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने आज कलेक्टोरेट सभागार में जिले के कस्टम मिलर की बैठक लेकर मौजूदा कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। इस मौके पर बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने राईस मिलरों से खरीफ वर्ष 2022-23 के शासन द्वारा धान खरीदी उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में मिलरों का मार्कफेड में विगत वर्षों के लंबित बिलों के भुगतान के लिए जिला विपणन अधिकारी को भुगतान करवाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे, जिला…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : आज कलेक्टर जनदर्शन में बिलाईगढ़ विकाखण्ड के ग्राम-पेण्ड्रावन निवासी सूरज साहू राशन कार्ड संबंधी समस्या को लेकर जिला कार्यालय आए थे। सूरज जन्म से दोनों पैरों से विकलांग है। उन्हें राशन कार्ड में 10 किलो चावल मिलता है, जिसे अपडेट कराकर 35 किलो चावल मिलने की अर्हता हेतु उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया। उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल राशन कार्ड अपडेट किया, जिसे कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने मौके पर ही सूरज साहू को राशन कार्ड…
