Author: Ghatna Manchan

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार – भाटापारा पुलिस ने अंधेकत्ल के मामले का खुलासा करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला करदा के प्रधान पाठक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि मामले में आरोपियों द्वारा झूठी एवं मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं गहन छानबीन से आरोपियों का झूठ पकड़ में आ गया और आरोपियों ने पुरानी रंजिश एवं आपसी मनमुटाव के कारण शांतिलाल पाटले की हत्या करने जुर्म कबूल कर लिया। वही आरोपियों ने बताया डंडे से मारकर एवं स्कार्फ से गला…

Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया है। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। ‌वहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। बता दे कि मल्दी निवासी राजेश चौहान (30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था।…

Read More

रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर वेतन विसंगति की मांगों को लेकर 30 दिसम्बर को पूरे 90 विधायकों से अपनी मांगों को लेकर समर्थन मांगा है। उसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा में प्रांतीय संयुक्त सचिव श्रीमती बुधनी अजय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनीष डडसेना, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारतमाता खटकर, ब्लाक अध्यक्ष सरयू कांत बंजारे के नेतृत्व में बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को सहायक शिक्षको ने ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा। सहायक शिक्षको ने संविलियन के समय से प्रथम नियुक्ति तिथि की गणना कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग की है। सरकार ने अपने…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। अचानक हुई इस घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई और तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक और नाबालिग अंदर फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार आसमा…

Read More

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ जनपद पंचायत सीईओ सु श्री युगेश्वरी बर्मन के निर्देश पर गांवों में पैरादन महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीणों ने गौठान में पैरादन कर गौवंशो के प्रति अपनी भूमिका निभाई। बता दे कि गौवंशो के चारा व्यवस्था और देखरेख को लेकर सुश्री युगेश्वरी बर्मन ने निर्देश सहित लोगों से अपील किया था कि ज्यादा से ज्यादा किसान गौठानो में पैरादान करें, जिसको लेकर किसानों ने गौठानो में पैरादान किया। ताकि गौवंशो को चारा मिल सके।

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील के टिमरलगा गांव में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। https://ghatnamanchan.com/breaking-sarangarh-bilaigarh-four-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-husband-mother-in-law-father-in-law-along-with-female-sarpanch-died-painfully/ बता दे कि ग्राम टिमरलगा में कार अनियंत्रित होकर बंद पड़ी खदान, जिसमें लगभग 20 से 25 फीट पानी भरा था, गिरने से यह दु:खद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और इस घटना में परिवार की घायल बेटी को अच्छी से अच्छी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

Read More

कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर आज मुख्यालय बिलाईगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेश हटाओ भाजपा लाओ एवं छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा मार्केट बिलाईगढ़ प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यर्पण व दीपप्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता जी का निधन होने पर आमसभा में हीरा बा मोदी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज पांडे राज्यसभा सांसद, सुनील सोनी सांसद रायपुर , गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , कमला पटले पूर्व सांसद ,…

Read More

रायपुर : आज केबिनेट की बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के एनपीएस की राशि वापस करने के केन्द्र सरकार की मनाही के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत शासकीय सेवकों को एक अप्रेल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य माना जाएगा और एक नंवबर 2004 या उसके बाद नियुक्त तिथि से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में जमा कर्मचारी अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश शासकीय कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत देय होगा। कर्मचारियों को राज्य शासन के अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश जमा करने पर…

Read More

सारंगढ़ : सड़क किनारे पत्थर खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गई। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीमरलगा की है। https://ghatnamanchan.com/big-news-pm-modis-mother-heeraben-is-no-more-breathed-her-last-at-the-age-of-100/ बताया जा रहा है रात्रि में टिमरलगा सरपंच श्रीमती मीनू पटेल एवं उनके पति श्री महेन्द्र पटेल , सास एवं ससुर सहित पूरे पटेल परिवार का दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर मिल रही है। कथित तौर पर सरपंच दम्पत्ति सपरिवार उड़ीसा से घर आ रहे थे तभी गांव टिमरलगा के खदान में गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सरपंच के पूरे परिवार सवार थे और इस हादसे में सभी…

Read More

दिल्ली : पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा – शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। बता दें कि पीएम की मां हीरा बा की मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल…

Read More